Verb in Hindi, Verb Types, Definition & Examples in Hindi

Verb Meaning in Hindi: Verb वह शब्द है जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के सम्बन्ध में कुछ कार्य, प्रक्रिया, अवस्था के बारे में कुछ बताता हैं या काम के करने या होने को प्रकट करता हैं।

A verb is a word which says something about same person, place or things.

Verb (क्रिया) Sentence में सबसे जरूरी शब्द है। Verb के बिना हम कोई Sentence नहीं बना सकते। Sentence केवल एक शब्द का हो लेकिन उसमें Verb होना आवश्यक है।

जैसे :- Stop (ठहरना), Run (दौड़ना), Sleep(सोना), Reading (पढ़ना), Walking (घूमना), Dance (नाचना), Talk (बात करना), Get Excited (उत्तेजित होना), To make a fun of (मजाक उड़ाना) आदि.

Examples of Verb :-

  1. Shyam goes to school
    श्याम स्कूल जाता है

  2. Calcutta is a big city.
    कलकत्ता एक बड़ा शहर है.

  3. I gave him a watch.
    मैंने उसे एक घड़ी दी

  4. The sun rises in the east.
    सूरज पूर्व में उगता है

  5. India became free in 1947.
    1947 में भारत आज़ाद हुआ

  6. Grass grows every where.
    हर जगह घास उगती है

  7. He is simple person.
    वह सरल व्यक्ति हैं

  8. Please come back.
    कृपया वापस आ जाओ

उपर्युक्त वाक्यों में मोटे छपे हुए शब्द क्रिया (Verb) हैं। इन वाक्यों को पढ़ने से हम बोल सकते हैं जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान इत्यादि के बारे में कुछ बताता है, Verb कहलाता है.

Use of Verb in Sentences :-

क्रिया का प्रयोग वाक्यों में निम्नलिखित ढंग से किया जाता हैं:-

1. क्रिया(verb) से हमें किसी व्यक्ति (person) या वस्तु (thing) द्वारा कार्य को करने का बोध होता हैं|

जैसे :-

  1. He is eating
  2. They are playing

2. Verb से हमें किसी व्यक्ति की स्थिति या दशा का पता चलता हैं|

जैसे :-

  1. Ram was poor
  2. They are rich person
  3. Rani was sad.
  4. Ramesh was hopeless

3. Verb से ज्ञात होता हैं की किसी व्यक्ति या वस्तु के साथ क्या हुआ हैं|

जैसे :-

  1. The glass is broken
  2. Shyam has fell down
  3. Money is earned
  4. Red is a danger sign

4. Verb से किसी वस्तु और व्यक्ति पे अधिकार का बोध होता हैं

जैसे :-

  1. It is my car
  2. He has a big house
  3. She can attend the meeting.
  4. He may visit us next week.

क्रिया ज्ञात करने की विधि :-

नियम 1. अंग्रेजी वाक्य का हिन्दी में अनुवाद करो। जो शब्द हिन्दी अनुवाद में वाक्य के अन्त में आये वह क्रिया (Verb) होगा।

जैसे :-

  • Rama Speaks the truth.
    राम सच बोलता है।

उपर्युक्त उदाहरण के हिन्दी अनुवाद के अन्त में “बोलता है” आया है। इसलिए Speaks (बोलना) Verb है।

नियम 2. साधारणतः कर्त्ता में “क्या करता है”, “ने क्या किया”, “क्या करेगा”, “को क्या हुआ” लगाने से उत्तर में Verb आयेगा।

जैसे :-

  • I have learnt the lesson.

उपर्युक्त वाक्य में “I” कर्ता है। अब कहाँ मैंने क्या किया? उत्तर मिला – have learnt (“सीखा”)। इसलिए have learnt क्रिया (Verb) है।

Example: He died yesterday.

उपर्युक्त वाक्य में He कर्त्ता है। अब प्रश्न करो उसको क्या हुआ, उत्तर मिला died. (मर गया)। इसलिए died क्रिया (verb) है।

नियम 3. साधारणत: अंग्रेजी भाषा में Verb (क्रिया) कर्त्ता (Subject) के बाद प्रयुक्त होता है।

जैसे :-

  • Sohan went to Lucknow
  • He goes to the market.
  • Rajesh plays hockey.
  • Geeta reads her book.

नियम 3 :- प्रश्नवाचक वाक्यों में Subject (कर्त्ता) में पहले आया हुआ क्रिया का सहायक अंश भी क्रिया (Verb) ही माना जाता है।

जैसे-

  • Was he reading?
  • Why is he not sleeping?

इन वाक्यों में ‘was reading’ तथा ‘is sleeping’ क्रियायें (Verb) हैं।

Verb को हम मुख्यतः दो भागों में बांट सकते हैं। Helping verbs तथा Main verbs. Helping verbs का मुख्य कार्य Tense तथा Passive बनाना है। कुछ Helping verbs ये हैं- is, am, are, was, were, has, have, had, will, shall आदि।

एक ही verb, helping verb और main verb के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
जैसे- This is a book. वाक्य में is मुख्य verb है, परन्तु – He is known to me में is helping verb है क्योंकि यह Passive बनाने के लिए प्रयुक्त हुआ है अथवा मुख्य verb के रूप में प्रयुक्त हुआ है।

यह देखना चाहिए कि verb के बाद प्रयुक्त होने वाला शब्द क्या है? यदि verb के बाद प्रयुक्त होने वाला शब्द noun अथवा कोई अन्य part of speech है तो वह मुख्य verb होता है और यदि वह किसी भी form में verb है तो वह helping verb है।

Conjugation of Verbs :-

भिन्न-भिन्न Tense बनाने और Passive बनाने के लिए मुख्यतः verb के चार रूप हैं। किसी भी verb को इन चारों रूपों में परिवर्तित करना Conjugation of Verbs कहलाता है। ये चारों रूप तथा इनके प्रयोग निम्न प्रकार से हैं-

1. Present अथवा 1st form of the verb: यह form साधारणतया Present Indefinite Tense तथा Future Indefinite Tense में प्रयुक्त होती है।

2. Present Participle अथवा Verb की 1st form + ing form : यह Form सबसे अधिक प्रयोग में आती है और यह छः Tenses में लगती है। Tense इस प्रकार हैं। (a) Present Continuous, (b) Past Continuous, (c) Future Continuous, (d) Present Perfect Continuous, (e) Past Perfect Continuous, (f) Future Perfect Continuous.

3. Past अथवा verb का दूसरा रूप : यह केवल Past Indefinite Tense में प्रयुक्त होती है।

4. Past Participle Verb की तीसरी form तीनों Perfect tenses यानी Present Perfect, Past Perfect, Future Perfect at tense 1 passive voice Verbs की विभिन्न प्रकार की Forms नीचे दी गई हैं।

The Kinds of Verbs (क्रियाओं के भेद ) and Examples in Hindi :-

Classification of Verbs: (क्रिया का वर्गीकरण )

  1. Finite Verb : (a) Main Verb. (b) Auxiliaries Verb (Helping Verb)
  2. Non-finite Verb

1. Finite Verb :-

वह क्रिया जो अपने Subject, Tense तथा Person के अनुसार अपना रूप बदलता हैं उसे Finite Verb कहते हैं| Finite Verb दो प्रकार की होती हैं

(a) Main verb :— (1) Transitive verb with an object. (2) Intransitive verb without an object

(b) Auxiliaries Verb (Helping Verb) :-

  1. Primary Auxiliaries :- do, does, did, is, am. are, was, were, has, have, had, shall, will etc.
  2. Modals Auxiliaries :- shall, will, should, would, can, could, may, might, must, ought to, need to etc.

2. Non-Finite Verb :-

वह क्रिया जो अपने Subject, Tense तथा Person के अनुसार अपना रूप नही बदलता हैं उसे Non-Finite Verb कहते हैं|

  1. Gerund 1 form + ing as a noun
  2. Infinitive to + 1 form
  3. Participle 1 Form + ing

Examples :-

  • Walking is good for health
  • It is difficult to climb a tree

Verb निम्नलिखित चार प्रकार (Type of Verb) की होती हैं :-

  1. Transitive Verb (सकर्मक)
  2. Intransitive Verb (अकर्मक)
  3. Linking Verb (योजक)
  4. Auxiliaries Verb (Helping Verb) (सहायक क्रियाएं)

1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) :-

जिस क्रिया (Verb) के साथ object होता हो उसे Transitive Verb कहते हैं।

A verb that requires an object to complete its sense is called a transitive Verb.

जैसे :-

  1. Meenu opened the door.
  2. The cow gives milk.
  3. The baby drinks milk.
  4. Lalit wrote a letter.

उपरोक्त Sentences में मोटे काले छपे अक्षर काम के करने का बोध कराते हैं अतः ये Verb है। यदि हम पहले Sentence में कहें कि Meenu opened तो इसका अर्थ नहीं निकला। हम यह जानना चाहेंगे Meenu में क्या (what) खोला.

जब हम कहें Meenu opened the door तो इसका पूरा अर्थ निकलता है। हमें पता है कि क्या किया। उसने दरवाजा (The door) खोला। door, opened (verb) क्रिया का object (कर्म) है। Opened Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) कहलाती है।

Sentence में प्रयुक्त Verb में ‘किसको’ या ‘क्या’ लगाने से उत्तर में कोई व्यक्ति या वस्तु प्राप्त हो तो Verb Transitive होगी। Verb अपने प्रयोग के हिसाब से Transitive या Intransitive होती है।

2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) :-

जिस verb के साथ किसी object का प्रयोग किये बिना वाक्य का अर्थ पूरी तरह समझ में आ जाए तो उसे Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहते हैं।

A Verb that does not require an object, but makes full (good) sense by itself, is called an Intransitive Verb.

  1. The baby sleeps.
    बच्चा सोता है।
  2. The sun shines.
    सूर्य चमकता है।
  3. The birds fly.
    पक्षी उड़ते हैं।

इन Sentences में काम करने वाले पर ही काम समाप्त होता है,

जैसे :-

The baby sleeps (बच्चा सोता है)। यह प्रश्न नहीं उठता कि बच्चा क्या सोता है।

Sleeps क्रिया का कोई Object (कर्म) नहीं है, इसलिये यह Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहलाती है।

इसी तरह shines क्रिया का कोई Object (कर्म) नहीं है और यह Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) है। Fly क्रिया का कोई Object (कर्म) नहीं है इसीलिये यह Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) है।

3. Linking Verb (योजक क्रिया) :-

नीचे लिखे वाक्यों में Verbs को ध्यान से पढ़ो :

  1. Sita is clever
    सीता चतुर है।

  2. He seems happy
    वह खुश मालूम होता है।

  3. The teacher became angry
    अध्यापक नाराज हो गया।

ऊपर के वाक्यों में Verbs अपने आप पूरा अर्थ नहीं प्रकट करते हैं। यदि हम कहें कि Sita is (सीता है) तो इससे पूरा अर्थ नहीं निकलता।

हमें कोई न कोई और शब्द लगाना पड़ता है ताकि क्रिया का पूरा अर्थ निकल आए। जैसे clever (चतुर) परन्तु clever (चतुर) शब्द क्रिया का Object (कर्म) नहीं है। Clever शब्द केवल क्रिया को पूरा करने के लिये लगाया गया है।

ऐसे शब्द को जिसे Predicate को पूरा करने के लिये लगाया जाता है अंग्रेजी में Complement कहते हैं।

Clever —- शब्द —– Complement to the Verb is हैं|

Happy —– शब्द —— Complement to the Verb seems हैं|

Angry —– शब्द —— Complement to the Verb became हैं|

A word required to form a complete Predicate is called a Complement to the Verb.

4. Auxiliaries Verb (Helping Verb) (सहायक क्रियाएं) :-

Auxiliary Verb (Helping Verb) (सहायक क्रिया )- जिस Verb का अपना कोई महत्व न हो किन्तु वह मुख्य क्रिया (Main Verb) के साथ मिल कर Tense के बनाने में सहायता करे, उसे Auxiliary Verb अथवा Helping Verb कहा जाता है। जैसे-

1. She is going home.

2. I have finished my work.

3. You will win a prize.

4. I can solve this question.

5. He was playing cricket.

Types of Auxiliaries Verb :-

Auxiliaries Verb दो प्रकार की होती हैं

(1). Primary Auxiliaries Verb (प्राथमिक सहायक क्रियाएँ)

(2). Modal Auxiliaries (रूपात्मक सहायक क्रियाएँ)

(1) Primary Auxiliaries Verb : Examples:- Be, Do, Does, Is, Am, Are, Has, Have, Did, Was, Were. Primary auxiliaries को स्वतन्त्र रूप से main verb के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

(i) He is a rich man

(ii) He has much wealth.

Here in these sentences “is” and “has” is main verb.

प्राथमिक सहायक क्रियाएँ (Primary Auxiliaries Verb) तीन प्रकार की होती हैं

  1. To Be.
  2. To Have
  3. To Do

वाक्यों में Primary Auxiliaries Verb की फॉर्म का प्रयोग करते हैं.

  1. To be की Form Is, Am, Are, Was तथा Were होती हैं
  2. To Have की Form Has, Have तथा Had होती हैं
  3. To Do की Form Do, Does तथा Did होती हैं |

(2) Modal Auxiliaries Verb :- Examples- Will, Would, Shall, Should, Can, Could, May, Might, Must, Ought to, Used to, Need, Dare.

Modal auxiliaries का प्रयोग वाक्यों में कर्ता (Subject) के बाद मुख्य क्रिया (Main Verb) के साथ किया जाता हैं| Modal auxiliaries को स्वतन्त्र रूप से main verb के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

(i). He will go.

(ii). She might pass.

(III). He can drive his car

Here in these sentences “will” and “might” is not the main verb.

Comparison of Primary and Modal Auxiliaries :-

Primary AuxiliariesModal Auxiliaries
Be: am, is, are, was, were do, does, did; have, has, had.Will, would, shall, should, can, could, may, might, must,
(am to, is to, are to, have to, etc.) ought to, used to, need, dare.
1. Primary auxiliaries को स्वतन्त्र रूप से main verb में भी प्रयोग किया जा
(i) He is a rich man,
(ii) He has much wealth.
1. Modal auxiliaries को स्वतन्त्र से main verb के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
(i) He will go.
(ii) She might pass.
2. इनका रूप कर्ता के person और number के अनुसार बदल जाता है।
(i) I am going home.
(ii) They are going home..
2. इन पर कर्त्ता के person और number का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(i) I will study hard.
(ii) They will study hard.
3. Be, do, have से पूर्व to लगा कर इन्हें infinitive क्रियाओं के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
(i) She wants to be rich. (ii) She wants to do it. (iii) She wants to have it.
3. किसी भी modal auxiliary से पूर्व to का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
to will, to can, to may, to must, to used ये सभी प्रयोग अशुद्ध हैं।
4. Be और have के साथ ing लगाकर इन्हें Participle बनाया जा सकता है।
(i) Being tired. I went home..
(ii) Having passed, she was very happy….
4. किसी भी Modal auxiliary के साथ ing का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
5. Be और have के साथ मूल क्रिया (Verb की 1st Form) का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
(i) They have gone home.
(ii) They are going home.
5. प्रत्येक modal auxiliary के साथ केवल मूल क्रिया (Verb की 1st Form) का ही प्रयोग किया जा सकता है।
(i) I will go home.
(ii) You can go home.