Use of HAD in Hindi, Had के प्रयोग

Had Meaning in Hindi :- Had एक भूतकाल (Past) का शब्द है जिसका प्रयोग बीते हुए समय की कोई बात और घटना या बीते हुए समय में किये कार्य से सम्बन्ध व्यक्त करने के लिए किया जाता है. ये दरअसल, दो प्रकार से कार्य करता है. जैसे :-

(1) भूतकाल में अधिकार का बोध करने के लिए| इस प्रकार के वाक्य के अंत में “पास था” “पास थी” “रखता था“, “रखती थी“, “रखते थे” होता है।

जैसे

  1. मेरे पास एक घड़ी थी।
    I had a watch

  2. उसके पास एक गाय थी।
    He had a cow.

(2) भूतकाल में किसी कार्य को पूर्ण रूप से समाप्त हो जाने के सन्दर्भ में यह प्रयुक्त होता है.  यदि किसी वाक्य के भाव से यह ज्ञात हो कि कोई कार्य भूतकाल में ही समाप्त हो चूका है, तो वहां Past Perfect Tense का प्रयोग होता है. – (Subject + had +Verb 3rd Form + Object)

जैसे

  1. मैंने अपना गृह कार्य पूरा कर लिया था
    I had completed my home work

  2. मैने पी रखी थी
    I had drunk

  3. मैं खा चूका था
    I had eaten

Has तथा Have का Past Tense ‘Had’ होता है। Singular Subject (He, She, It) हो या Plural Subjects (I, You, We) दोनों के साथ Had का प्रयोग ही किया जाता है।

(A). अधिकार या सम्बन्ध के रूप में Had का प्रयोग :-

जब कभी भूतकाल (Past) में किसी व्यक्ति या वस्तु पर अधिकार / सम्बन्ध का बोध कराने की आवश्यकता होती है, तो वाक्य के अनुरूप Had का प्रयोग किया जाता है.

Examples of Had use in Sentences :-

  1. सीता के पास एक घर था।
    Seeta had a house.

  2. मेरे पास एक घड़ी थी।
    I had a watch.

  3. राजा के पास महल था।
    The king had a palace.

  4. उसके पास गाड़ी थी।
    He had a car.

(1). Rules For HAD Use in Affirmative Sentences :-

  • Subject +Had+ Object.
  • इन वाक्यों में पहले Subject, फिर Had, फिर object का प्रयोग किया जाता है।
  • Singular Subject (He, She, It) हो या Plural Subjects (I, You, We) दोनों के साथ Had का प्रयोग ही किया जाता है।

* Had Use Examples :-

  1. मेरे पास एक घड़ी थी।
    I had a watch.

  2. उनके पास 5 पेंसिल थी।
    They had five pencils.

  3. उनके पास अच्छे खिलाड़ी थे।
    They had good players.

  4. तुम्हारे पास एक तलवार थी।
    You had a sword.

  5. उसके पास एक गाय थी।
    He had a cow.

* Exercise :-

  1. राम के पास एक गुड़ियाँ थी। 2. तुम्हारे पास सोहन की किताब थी। 3. उसकी आँने नीली थी। 4.उस लड़के के पास चार गेंदे थी। 5.सविता के पास तीन कलम थी। 6. राहुल के पेट में दर्द था। 7. मेरे भाई के पास सुंदर खिलौने थे। 8. हमारे गाँव में पहले एक मंदिर था। 9. उस बुढ़ियों के पास बहुत सी धन दौलत थी। 10. उनके पास पुरानी साईकिल थी। 11. सीता के पास फोन था। 12. अध्यापिका के पास एक सुंदर कलम था।

* Difficult Words :-

गुड़िया- Doll; नीली आंखे -blue eyes; सुंदर खिलौने-beautiful toys; मंदिर -temple; पेट दर्द -stomach ache;

(2). Rules For HAD Use in Negative Sentences :-

  • Subject + Had + Not + Object
  • Negative वाक्य बनाते समय सर्वप्रथम Subject, फिर Had लिखा जाता है।
  • फिर Not, फिर Object लिखा जाता है।

* Examples :-

  1. राधा के पास किताब नहीं थी।
    Radha had no book.

  2. हमारे पास हॉकी नहीं थी।
    We had no hockey.

  3. राजा के पास बंदूक नहीं थी।
    Raja had no a gun.

  4. माताजी के पास एक सुंदर पर्स नहीं था।
    Mother had no a beautiful purse.

  5. उनके पास एक कंप्यूटर नहीं था
    They had no a computer.

* Exercise :-

राजा के पास स्टूल नहीं था। 2. सीता के सर में दर्द नहीं था। 3. हमारे चाचाजी के पास मकान नहीं थे। 4.रानी की माताजी के पास सुंदर साड़ी नहीं थी। 5. एक सप्ताह में आठ दिन कभी नहीं थे। 6. मेरे पास बीस रूपये का नोट नहीं था। 7. हलवाई के पास अच्छी मिठाई नहीं थी। 8 गाय की पूंछ लम्बी नहीं थी। 9. उनके पास दो बच्चें नहीं थे। 10. राधिका के पास आधार कार्ड नहीं था । 11.कुसुम के पास कोई साड़ी नहीं थी। 12. अनिल के पास चार सेमियाने नहीं थे।

* Difficult Words :-

बन्दूक gun; सिर दर्द head ache; अच्छी मिठाई good sweet; पूंछ – tail; आधार कार्ड Aadhar card : टोपी hat; सेमियाना tent; कैमरा – camera;

(3). Rules For HAD Use in Interrogative Sentences :-

  • Had + Subject + Object
  • यदि वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ हो तो तब पहले Had, फिर Subject, फिर Object लिखते हैं।
  • यदि वाक्य Negative भी हो तब केवल Subject के बाद No/Not लगा देते है, बाकी उपर्युक्त नियम का ही अनुसरण किया जाता है।
  • Had + Subject + Not + Object

* Examples :-

  1. क्या हमारे विद्यालय में दो हॉल थे?
    Had our college two halls?

  2. क्या तुम्हारे पास एक सुंदर गुडिया थी?
    Had you a beautiful doll?

  3. क्या हमारे पास अच्छे खिलाड़ी नहीं थे?
    Had we no good players?

  4. क्या सीता के पास एक कलम थी?
    Had Sita a pen?

  5. क्या पूनम के पास कशिश की पुस्तक थी?
    Had Poonam Kashish’s book?

* Exercise :-

1. क्या तुम्हारे पास घड़ी थी? 2. क्या तुम्हारे पास दो मकान थे? 3. क्या उनके पास दो चक्कियां थी? 4. क्या तुम्हारे पास सोने की दो अंगूठी थी? 5. क्या सिपाही के पास बुद्धि नहीं थीं? 6. क्या तुम्हारे पास राम की किताब थी? 7. क्या सीता के पास कोई कलम नहीं थी? 8. क्या राम के पास दो कंप्यूटर थे? 9. क्या सोहन के पास तीन बकरी के बच्चें थे? 10. क्या उसके पास कोई लैपटॉप नहीं था? 11. क्या तुम्हारे पास दस का नया नोट था? 12. क्या राम के पास सौ के छुट्टे थे?

* Difficult Words :-

चक्कियां – flour mills; बुद्धि wisdom; चटाई mat; कुंजी आंखे -key eyes; बकरी के बच्चें -goat children ; सौ का नोट -a one hundred rupee note.

(4). Rules for ‘WH’ Interrogative Sentences :-

  • ‘wh’ Interrogative words + Had + Subject+ Object
  • जब वाक्य में “कब, क्यों, कहाँ, कैसे, ” आदि शब्द आए तब सर्वप्रथम इनकी अंग्रेजी फिर Interrogative rules का ही पालन किया जाता है।
  • ‘जब वाक्य में ‘नहीं’ आया हो तो उपर्युक्त नियम में ही Subject के बाद Not लगा देते हैं।
  • ‘wh’ Interrogative words + Had + subject + Not + Object.

* Examples :-

  1. तुम्हारे पास दो कलम क्यों थे?
    Why had you two pens ?

  2. श्यामबती के पास दो साड़ी कब थी?
    When had Shyamvati two sarees?

  3. सीता के पास दो अंग्रेजी की किताबे क्यों थी?
    Why had Sita two English books?

  4. राम की किताब किसके पास थी?
    Who had Ram’ book?

  5. महिमा के पास टॉफ़ी कब थी?
    When had Mahima toffee ?

* Exercise :-

1. कल तुम्हारे पास पेंसिल क्यों नहीं थी? 2. मेरी किताब किसके पास थी? 3. राम की साड़ी सोहन के पास क्यों थी? 4. तुम्हारी हिंदी की पुस्तक किसके पास थी? 5. हमारी घड़ी राम के पास क्यों थी? 6. महिमा के पास दो अंग्रेजी की पुस्तकें क्यों थी? 7. उनके पास एक अच्छा कलम क्यों नहीं था? 8. तुम्हारे पास कौन सी किताब थी? 9. मोहन के पास बुलट कब थी? 10. सीता के पास खाने में क्या था? 11. तुम्हारे पास कौन सा फोन था? 12. प्रधानाचार्य के पास किन विधार्थियों के परीक्षा परिणाम थे?

* Difficult Words :-

कौन सी किताब – which book; परीक्षा परिणाम – exam result; क्वेश्चन बैंक – question bank: कबूतर – pigeon;

(B). Had का प्रयोग Past Perfect Tense के रूप में :-

यदि किसी वाक्य के भाव से यह ज्ञात हो कि कोई कार्य भूतकाल में ही समाप्त हो चूका है, तो वहां Past Perfect Tense का प्रयोग होता है. –
(Subject + had +Verb 3rd Form + Object)

वाक्य के क्रिया के अंत में चूका था / चुकी थी / चुके थे / या आ गया था / ई गई थी इत्यादि होता है

Examples of Had use in Past Perfect Tense :-

  1. वह इन पुस्तकों को पहले ही पढ़ चुका था।
    He had already read these books.

  2. मैं इस खेल को पहले ही देख चुका था।
    I had already seen this game.

  3. राम विद्यालय जा चुका था।
    Ram had gone to school.

  4. वो खिलाड़ी मैच जीत चुके थे।
    Those players had won the match.

  5. माताजी खाना बना चुकी थी।
    The mother had cooked the food.

  6. मैं खा चूका था
    I had eaten

Miscellaneous Exercise :-

1. अध्यापक के पास कौन सा क्वेशन बैंक था? 2. तुम्हारी माताजी के पास एक तोला सोना कब था?5. रामू के पास कितने कबूतर थे? 4. तरुण के पास कैमरा नहीं था 15. मेरे पास दो कार थीं।6. राम के पास बल्ला था। 7. मेरे पास दो अंगूठी थी। 8. मेरे पास दो कारें थी। 9. अजय के पास सुंदर टोपी नहीं थी। 10. अजय के पास सुन्दर टोपी नहीं थी। 11. क्या राम के पास सौ के छुट्टे थे? 12. क्या तुम्हारे पास दस का नया नोट था?

Translate the Paragraph into English :-

मेरे पास एक काला कुत्ता था। उससे पहले मेरे पास दो सफ़ेद कुत्ते थे उसमे से एक कुत्ते के बाल बहुत घुंघराले थे। किन्तु दोनों कुत्तों के कान छोटे थे। मेरे पास एक बिल्ली भी थी। उसकी आँखे बहुत चमकीली थी। उसका रंग भूरा था। मेरे पास दो सफेद चूहे भी थे। दोनों चूहों के कान बहुत छोटे थे। मेरे दो नौकर थे। दोनों नौकरो का रंग काला था। मेरे पास एक बुलट थी और मेरे भाई के पास दो गाडी थी। किन्तु मेरे पास उस समय एक भी गाडी नहीं थी।