Use of “THERE” in Sentences and Meaning in Hindi

“There” Meaning and Use of “There” :-

There का Hindi meaning ‘वहाँ’, “उस स्थान पर“, “इस जगह पर“, “उस बात पर” आदि होते हैं|

Rule 1:- जब भी हिंदी वाक्य (Sentences) में “वहाँ” शब्द रहे तो इसका English translate बनाने के लिए “वहाँ” के स्थान पे There का उपयोग किया जाता है। ऐसे वाक्यों में “There” का Use वाक्य के Start में में या फिर End में भी कर सकते हैं। दोनों ही तरीके सही हैं।

निचे दी गयी Examples को देखें-

Examples :-

  1. वहां एक पेड़ हैं
    There is a tree.

  2. वहाँ एक कलम है।
    A pen is there

  3. वहाँ कोई है।
    There is someone.

  4. वहां मेरा भाई था
    There was my brother

  5. वहां मेरा भाई था
    My brother was there

  6. वहां कोई हैं
    Someone is there

Rule 2 (Use of There as a Subject):- There का प्रयोग ऐसे Sentence or Simple Sentence को बनाते समय भी किया जाता है जिन Sentences में Subject (कर्ता) or Object नहीं होता है। निचे दी गयी Examples को देखें-

  • एक राजा था – There was a king

Note :- हिंदी वाक्य ‘एक राजा था’ में हमें किसी उचित Subject का पता नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में हमें यहां There का प्रयोग करना होता है। जोकि Subject के रूप में प्रयोग होता है।

  1. एक कलम है।
    There is a pen.

  2. एक गाय है।
    There is a cow.

  3. पिंजरे में कबूतर है।
    There is pigeon in the cage.

  4. जंगल में शेर है।
    There is lion in the forest.

  5. पानी नहीं है।
    There is no water

  6. पुस्तक है।
    There is book.

Note :- इन Sentences में Subject (कर्ता) कोई नहीं हैं| इसीलिए Subject (कर्ता) के लिए “There” का प्रयोग किया गया हैं|

Rule 3 (Use of There as an Object) :- There का प्रयोग Object के रूप में भी होता है। There को verb or helping verb (is/are/am/was/were) के अंत में रखते हैं| Object के रूप में there का प्रयोग होने पर इसका अर्थ ‘वहां’ होता है।

  • रमेश वहां है।/वहां रमेश है।
    Ramesh is there.

Note: -इस वाक्य में Is एक verb हैं और There का प्रयोग Is के बाद Object के रूप में किया गया हैं| अन्य Example देखे :-

  1. मेरी कार वहां है।
    My car is there.

  2. रमेश वहां है।
    Rameh is there.

  3. राजेन्द्र वहां है।
    Rajendra is there.

  4. हरा पेड़ वहां है।
    The green tree is there.

  5. लड़का वहां है।
    The boy is there.

  6. वहां एक कार है।
    A car is there.

Rule 4 (Other Uses of There) :-

  1. तुमने वहां किसे देखा?
    Whom did you see there?

  2. वे वहां क्या कर रहे हैं?
    What are they doing there?

  3. इसमें संदेह हो सकता है।
    There might be doubt.

  4. रहने की आवश्यकता नहीं है।
    There is no need to stay.

  5. उसके गांव में कई कुआं थे।
    There were many wells in his village.

  6. क्या वहां एक पहाड़ नही है?
    Is there not a mountain there?

  7. इस पुस्तक में कुछ अध्याय नहीं है।
    There are no some lessons the book.

  8. तुमने वहां किसे देखा?
    Whom did you see there?

  9. तुम वहां नहीं जा सकते हो।
    He can’t go there.

  10. एक बार एक महान राजा था।
    Once there was a great king.
  11. हमारे शहर में एक राजा था।
    There was a king in our city.

(1). Rules for “There” Use in Affirmative Sentences

  • There + helping verb + object

  • ऐसे वाक्य को There से प्रारम्भ करते हैं। Primary Auxiliaries जैसे Is / am / are / was / were आदि फिर object को लिखते हैं।

* Examples:-

  1. मेज पर एक कलम है।
    There is a pen on the table.

  2. पिंजरे में कबूतर है।
    There is pigeon in the cage.

  3. मेरे विद्यालय में 30 अध्यापक है।
    There are thirty teachers in my school.

  4. मेरे बगीचे में दो बरगद के पेड़ है।
    There are two banyan trees in my garden.

  5. 5. इस पुस्तक में 500 पृष्ठ हैं।
    There are five hundred pages in this book.

* Exercise:-

1. मैदान में बहुत से पेड़ है। 2. इसके घर में दो नौकरानी है। 3. इसके बिना और कोई चारा है। 4. मेरे विद्यालय में 56 छात्र हैं। 5. भगोने में सब्जी है।। गिलास में पानी है। 7. मुझे इस बात पर संदेह है। 8. गोविन्द नगर में एक सरकारी विद्यालय है। 9. मेरे घर के सामने एक अस्पताल है। 10. मेरे भाई पास बहुत से खिलौने हैं। 11. मेरे घर में चार कमरे और दो रसोईघर है। 12.. मैदान में कई पेड़ हैं।

(2). Rules for “There” Use in Negative Sentences :-

  • There + helping verb +not+ object.

  • जब वाक्य negative हो तब पहले there फिर helping verb फिर ‘no’ फिर ob.

* Examples :-

  1. इस जंगल में शेर नहीं है।
    There is no lion in the forest.

  2. जग में पानी नहीं है।
    There is no water in the jug

  3. मेज पर पुस्तक नहीं है।
    There is no book on the table.

  4. इस पुस्तक में कुछ अध्याय नहीं है।
    There are no some lessons the book.

  5. बॉक्स में पेंसिल नहीं है।
    There is no pencil in the box.

* Exercise :-

1. आकाश में चन्द्रमा नहीं है। 2. इस वृक्ष पर पत्ते नहीं है। 3. जंगल में जंगली जानवर नहीं है। 4. जंगल में चारा नहीं है। 5. चिड़ियाघर में बहुत से पक्षी नहीं है। 6. इस घर में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। 7. इस नगर में कोई अच्छा स्कूल नहीं है। 8. बहुत समय पहले यहाँ एक नीम का पेड़ नहीं हुआ करता था। 9. इस विद्यालय में कोई अच्छी टीचर नहीं है। 10. आसमान में बहुत से तारे नहीं है। 11. उस मकान में कोई नहीं था। 12. आज सड़क पर कोई वाहन नहीं था।

* Difficult Words :-

नीम का पेड़ -Neem tree; छायादार वृक्ष -shady tree;

(3). Rules for “There” Use in for Interrogative Sentences :-

  • Helping Verb + There + Object

  • जब वाक्य ‘क्या से प्रारम्भ हो तो पहले helping verb, फिर there, फिर object लिखते हैं।

  • यदि यह वाक्य negative हो तो there के बाद not लगा देते हैं।

  • helping verb + there + no + object.

* Examples :-

  1. क्या कल मेरे कुछ पत्र थे?
    Were there some letters for me yesterday?

  2. क्या दिन में 24 घन्टे होते हैं?
    Are there 24 hours in a day?

  3. क्या तुम्हारे कमरे में कोई नहीं था?
    Was there nobody in your room?

  4. क्या जंगल में कोई जंगली जानवर है?
    Is there any wild animal in the forest?

  5. क्या गिलास में पानी नहीं है?
    Is there no water in the glass?

* Exercise:-

1. क्या एक गाँव में एक किसान था? 2. क्या आकाश में चंद्रमा था? 3. क्या मेज पर एक पुस्तक नहीं थी? 4. क्या तुम्हारी कक्षा में कोई है? 5. क्या इस नगर में खेल का कोई मैदान है? 6. क्या इस सदूक में कोई पुस्तक नहीं है. क्या तुम्हारे बैग में कोई चौकलेट है? 8. क्या इस गाँव में कोई खेल नहीं है. क्या प्याले में दूध नहीं है? 10. क्या विद्यालय में कोई छात्र नहीं है? 11. क्या घड़े में पानी नहीं है? 12. क्या राम की जेब में सिगरट रखी है?

* Difficult Words:-

चंद्रमा moon; खेत – field; खोखा khokha; गली -street; मोबाईल पैसे – balance in mobile; खेत – field;

(4). Rules for “There” Use in ‘WH’ Interrogative Sentences :-

  • ‘wh’ words +helping verb + there + object यदि वाक्य ‘कब’ ‘क्यों’ ‘कहाँ’ ‘कैसे’ इत्यादि से प्रारंभ होता है।

  • “wh’ words फिर helping verb फिर there फिर object लिखा जाता है।

  • यदि यही वाक्य negative हो तब सिर्फ उपर्युक्त नियम का पालन करते हुए there के बाद not लगा दिया जाता है। यदि there से पहले कोई pronoun आया हो तब not ‘there’ से पहले आता है।

  • जैसे तुम कक्षा में क्यों नहीं थे? – Why were you not there in the class?

* Examples :-

  1. इस कक्षा में विधार्थी क्यों नहीं है?
    Why are there not students in the class?

  2. इस गली में बच्चें क्यों नहीं है?
    Why are there not children in this street ?

  3. खेल के मैदान में कितने विधयार्थी हैं?
    How many students are there in the play-ground?

  4. कक्षा में कोई लड़का क्यों नहीं है?
    Why is there no any boy in the class?

  5. तुम्हारी कक्षा में कितने छात्र है?
    How many students are there in your class?

* Exercise :-

1. आकाश में चंद्रमा कहाँ है? 2. इस मुहल्ले में कितने लोग हैं? 3. मेज पर एक पुस्तक है? 4. विद्यालय में पुस्तकालय कहाँ है? 5. इस जंगल में चार शेर कब थे? 6. खेल के मैदान में कितने खिलाड़ी है? 7. इस संदूक में कितनी जगह है? 8. पिंजरे में छोटी चिड़िया कहाँ है? 9. प्याले में दूध क्यों नहीं है? 10. तुम्हारे पास सौ का नोट क्यों है? 11. उनके घर में कितने बच्चे हैं? 12. इस टोकरी में कितने संतरे हैं?

5. Miscellaneous Exercise :-

1. वह एक अध्यापक है। 2. राजेन्द्र राजगद्दी का उत्तराधिकारी है। 3. वह एक आंख वाला कुत्ता है। 4. यह मकान बिकाऊ है। 5. राम के पिताजी एक दलाल है। 6. सुरभि की माताजी सरकारी विद्यालय में लिपिक है। 7. राम के पास सुंदर घड़ी है।8. वह लापरवाह है।9. राम एक विश्वसनीय व्यक्ति है। 10. आज मौसम सुहावना नहीं है। 11. धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। 12. मनु के पस पुस्तक नहीं है।

6. Translate the Paragraph into English :-

एक गाँव में एक घना जंगल था। उस जंगल में बहुत से शेर थे। उन जंगलों में कुछ आम के पेड़ आज भी हैं। पेड़ों पर पके हुए आम भी हैं। उस जंगल में सांड भी थे। वहाँ एक पुराना किला भी था। उस किले की छत पर बहुत सी घास थी। किले में बहुत से गुप्त रहस्य थे। किले में बहुत अंधेरा था। उस रास्ते पर कुछ जंगली जानवरों के पैरो के चिन्ह थे। उस किले में 108 कमरे थे। उस जंगल के पास कुछ घर भी थे। वहीं कुछ खेत भी थे किन्तु वहां कोई किसान नहीं था। वहाँ के घरो में भी कोई नहीं था। वहाँ बहुत खतरा था।

* Difficult Words :-

पके हुए आम -riped mangoes; छत -roof घास grass: जंगली जानवर -wild animals: चिन्ह-mark: खेत -field: खतरा – danger; पुराना