Past Indefinite Tense in Hindi

Past Indefinite Tense क्या हैं:-

Past Indefinite Tense का प्रयोग उन घटनाओं या कार्यों के लिए किया जाता है जो भूतकाल (Past) में समाप्त हुये हैं अथवा इस Tense के वाक्यों में भूतकाल(Past) में हुई घटनाओं या कार्यों का वर्णन होता है| कार्य भूतकाल (Past) में पूरी तरह से समाप्त हो गया हैं। ऐसे वाक्य Past Indefinite Tense (अनिश्चित भूतकाल या सामान्य भूतकाल) कहलाते हैं। Past indefinite tense को Simple Past Tense भी कहा जाता है।

 Past Indefinite Tense के वाक्यों के अन्त में ‘आ’, ‘या’, ‘ई’, ‘ए’, ‘था’, ‘ता था’, ‘ती थी’, ‘ते थे’, ‘सका’, सकी’, सक आदि आते हैं।



10 Sentences of Past Indefinite Tense in Hindi :-

  1. सीता ने एक गीत गाया
    Sita sang a song

  2. उसने कल एक गाय खरीदी।
    He bought a new cow.

  3. मैंने पिछले सप्ताह आपको एक पत्र भेजा।
    I sent you a letter last week.

  4. राम ने मुझे अंग्रेजी पढ़ाई।
    Ram taught me English.

  5. मैंने उससे पूछा।
    I asked him.

  6. मैंने खाना खाया
    I ate food

  7. हम रोज़ाना स्कूल जाते थे |
    I went to school every day

  8. मैंने अपनी घड़ी नही बेची।
    I did not sell my watch.

  9. क्या वाह बाजार नहीं गई ?
    Did she not go to the market ?

  10. मैंने उसे एक पुस्तक दी।
    I gave him a book.

Past Indefinite Tense Rules and Examples

Past Indefinite Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules For Affirmative Sentences

  • Subject + Verb 2nd form + object

  • इन वाक्यों में सर्वप्रथम Subject फिर Verb 2nd form, फिर Object लिखते हैं।

  • Past Indefinite Tense में ‘कल’ के लिए Yesterday लिखा जाता है।

  • Past Indefinite Tense में हमेशा क्रिया (Verb) की 2nd form का प्रयोग किया जाता है।

  • जब वाक्य में ‘सका’, ‘सकी’, ‘सके’, आदि आता है। could का प्रयोग किया जाता है। किन्तु फिर क्रिया में 2nd form की बजाय 1st form का प्रयोग करते हैं।

  • यदि वाक्य में किसी की आदत प्रकट हो तो used to का प्रयोग किया जाता है।

* Example

  1. सीता ने अपना गृह कार्य पूर्ण किया।
    Sita completed her home work.

  2. राम ने मुझे अंग्रेजी पढ़ाई।
    Ram taught me English.

  3. कृतिका ने ताजे फल ख़रीदे।
    Kratika bought fresh fruits.

  4. पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया।
    The police caught the thieves.

  5. मैने प्रातः काल व्यायाम किया।
    I took exercise early in the morning.

  6. राम कक्षा में प्रथम आ सका।
    Ram could come first in the class.

NOTE: -जब वाक्य में ‘सका’ ‘सकी’ ‘सके’ आदि आए तब वाक्यों को कुछ इस प्रकार बनाया जाता है।

* Exercise

1. राजा ने पांच शेर का शिकार किया। 2. तुमने उसको पागल बनाया था। 3. नाई ने राघव के बाल ठीक तरह काटे। 4. राघव और शिवम दोनों ने गंगाजी में स्नान किया। 5. सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 6. रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजो से लोहा लिया। 7. अध्यापक ने विद्यार्थी की बुरी तरह पिटाई की। 8. सोहन ने अपना वचन निभाया। 9. गिन्नी ने कठिन परिश्रम किया। 10. रानी अक्सर भ्रमण के लिए बगीचे में जाया करती थी 11. बड़ई ने मेज़ कुर्सी में अच्छा नक्शा दिया। 12. तुमने राम के घर में रहकर राम की ही थाली में छेद किया।

2. Rules of Negative Sentences

  • Sub + did not + verb 1st form + object

  • इन वाक्यों में सर्वप्रथम sub फिर did not फिर verb 1st form फिर object लिखते हैं।

  • Negative Sentence मैं सदा “Did Not” का प्रयोग करतें हैं परन्तु “Did Not” के बाद Verb की 1st form आती हैं

  • कभी नहीं के लिए Never का प्रयोग किया जाता है। और क्रिया की 2nd form का प्रयोग किया जाता है।

  • Not कभी अकेले नहीं आता है। इससे पूर्व किसी न किसी क्रिया का प्रयोग अवश्य किया जाता है। Negative वाक्यों में क्रिया की first form का प्रयोग किया है। क्योंकि did स्वयं क्रिया का 2nd form होती है।

* Example

  1. राघव अपना गृहकार्य पूर्ण न कर सका।
    Raghav could not complete his home work.

  2. अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ नहीं पढ़ाया।
    The teacher did not teach the lesson to the students.

  3. कमला ने मधुर गीत नहीं गाया।
    Kamla did not sing a sweet song.

  4. मोहन ने कभी झूठ नहीं बोला।
    Mohan never told a lie..

  5. वो खिलाड़ी समय से खेल के मैदान में नहीं पहुंचे।
    Those players did not reach in the playground at time.

* Exercise

तुमने अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं किया। तुमने अपने छोटे भाई से कभी अच्छा व्यवहार नहीं किया। हम सबने मिलकर इस चित्र को नहीं बनाया है। इस गली के सभी बच्चों ने मिलकर कुत्ते पर प्रहार किया। राघव सर के विद्यार्थी उनसे प्रश्न पूछने में कभी नहीं शरमाये। 6. कृतिका के पिताजी ने उसे मोबाइल दिलाने से इन्कार कर दिया। 7. सावित्री यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों को वापस लिए बिना नहीं आई। 8. तुमने उसकी बात नहीं मानी। 9. भगवान श्री कृष्ण ने राधा से विवाह नहीं किया। 10. सविता ने अपने व्रतों का उद्यापन नहीं किया। 11. तुमने अपना फॉर्म अभी तक ऑनलाइन जमा नहीं किया। 12. सुरेश ने कभी किसी को उधार नहीं दिया।

3. Rules for Interrogative Sentences

  • Did + sub + verb 1st form + object

  • जब वाक्य क्या से प्रारम्भ होता है। तब ऐसे वाक्यों में अंग्रेजी अनुवाद करते समय Did को पहले फिर sub फिर verb 1st form फिर object लिखते हैं।

  • यदि यही वाक्य negative हो तब उपर्युक्त नियम का पालन करते |

  • हुए ही सिर्फ subject के बाद not लगा दिया जाता है। Did + sub + not + verb 1st form + object

* Example

  1. क्या राम ने एक पत्र लिखा?
    Did Ram write a letter?

  2. क्या तुमने उसकी सहायता नहीं की?
    Did you not help him?

  3. क्या तुमने खाना नहीं खाया?
    Did you not take the food?

  4. क्या राजा आज शिकार के लिए नहीं गया?
    Did the king not go for hunting today?

  5. क्या तुमने कभी झूठ नहीं बोला?
    Did you never tell a lie?

* Exercise

1. क्या सावित्री यमराज से अपने पति के प्राणों को वापस ला सकी? 2. क्या तुमने उसका सामना साहस से किया? 3. क्या खिलाड़ी अभी तक खेल के मैदान में नहीं पहुंचे? 4. क्या तुमने अभी अंग्रेजी बोलना नहीं सीखा? 5. क्या राधिका ने एक कविता नहीं लिखी? 6. क्या तुमने उसकी सहायता की? 7. क्या आज राम विद्यालय गया? 8. क्या तुमने खाना नहीं बनाया? 9. क्या तुमने ठंडाई पीली? 10. क्या बच्चों ने सभी पिस्ते खा लिए? 11. क्या बिल्ली ने चुहे को डाला? 12. क्या वह गहरी नींद सो गया? मार

4. Rules For ‘WH’ Interrogative Sentences

  • ‘wh’ word + did + sub + verb 1st form + object

  • जब वाक्यों में ‘कब’, ‘क्यों’, ‘कहा’, ‘कैसे’, इत्यादि आए तो ‘wh’ word की अंग्रेजी सबसे पहले फिर did फिर sub फिर ob. लिखते हैं।

  • किन्तु यही वाक्य Negative हो तब उपर्युक्त नियम का अनुसरण करते हुए सिर्फ subject के तुरन्त बाद not लगा दिया जाता है।

  • ‘wh’ word + did + subject + not + verb 1st form + object.

  • Who के बाद did का प्रयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि यह स्वयं में एक subject होता है। किन्तु जब who वाला वाक्य negative तब who के बाद did not का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि not कभी अकेले नहीं आता है। इससे पूर्व किसी सहायक क्रिया का प्रयोग अवश्य किया जाता है।

  • वाक्य के अन्त में question mark (प्रश्नवाचक चिन्ह (?) जरुर लगाया जाता हैं।

  • जब वाक्य में ‘How Many’, ‘How Much’ आदि शब्द आते हैं। तब इनसे सम्बंधित noun इनके तुरन्त बाद ही लिखे जाते हैं: जैसे |

  • रीता ने कितना दूध पिया? – How much milk did Rita drink?

* Exercise

1. राम की माताजी ने अभी तक किसी को खाना क्यों नहीं दिया? 2. कल रात राम दिल्ली क्यों चला गया? 3. किसकी माताजी ने अभी तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया? 4. कक्षा के किन विद्यार्थियों ने अभी तक शुल्क जमा नहीं किया? 5. आपको यह कलम किसने दिया? 6. पिछले वर्ष कितने विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके ? 7. राघव ने इस वर्ष कोई अन्य नया प्रकाशन क्यों नहीं निकाला ? 9. आपकी बकरी को किसने चुराया ? 10. तुम सभी को अच्छी राह दिखाने में किसने योगदान दिया? 11 खिलाड़ी अभी तक खेल के मैदान में क्यों नहीं पहुंचे? 12. तुमने उसका सामान कहां छिपा दिया?

Miscellaneous Exercise

1. हमने अपना वचन निभाया। 2. राधिका आज भी बाहर घुमने चली गयी। 3. किसान ने अपने खेत में सिंचाई की। 4. राम अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं कर सका। 5. राम का भाई श्याम से नहीं मिल सका। 6. राघव ने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा। 7. क्या अध्यापक ने सभी विद्यार्थियों के न० काट लिए? 8. क्या आज राम दिल्ली से मुरादाबाद गया? 9. क्या तुमने अपना वचन निभाया? 10. इस घर में कौन घुसा ? 11. तुमने उसको क्यों पीटा? 12. दरवाज़ा किसने खटखटाया ?

Translate the Paragraph into English

कल मैंने एक व्यक्ति को देखा। मैंने उसे आवाज़ दी। किन्तु उसने मेरी आवाज़ नहीं सुनी। इसीलिए मैं उसके नज़दीक गया। मैंने उससे उसके बारे में पूछा। किन्तु उसने कोई उत्तर नहीं दिया। जब उसने मेरी बात कोई उत्तर नहीं दिया तो मैं अपने रास्ते की और चला गया। मैंने बाज़ार से कुछ सब्जियां खरीदी। दुकानदार ने मेरे से सब्जी के पैसे मांगे। मैंने उसे सब्जी का पूरा दाम दिया। किन्तु उसने मुझे कुछ रुपये वापस दिए। सब्जी खरीदने के बाद में घर गया। माताजी ने मेरे से बाकी के बचे हुए रुपये मांगे। मैंने वो रुपये माता जी को लौटाए और उसमे से पांच रुपये बचा लिए। उसके बाद मैं अपने कमरे में गया। और अपनी पुस्तक खोलकर अपना पाठ याद करना आरम्भ किया।