Use of CAN and COULD in Hindi

IDENTIFICATION :- जब वाक्यों के पढ़ने से ‘क्षमता’ (Ability), ‘योग्यता’ (Eligibility), अनुमति माँगना (Permission), अनुमति देना (To allow), सम्भावना (Possibility) आदि का भाव प्रकट हो तब इस प्रकार के वाक्यों में Can, Could का प्रयोग किया जाता है।

  • Can का प्रयोग वर्तमान काल (Present Tense) की Ability (योग्यता), Power (शक्ति), Capability (क्षमता), Permission (अनुमति लेने / देने) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
  • Could का प्रयोग भूतकाल (Past) की Ability (योग्यता), Power (शक्ति), Capability (क्षमता), Permission (अनुमति लेने / देने) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

  • Can का अर्थ ‘सकता है’ तथा Could का अर्थ ‘सकता था ’ होता है।

  • Could, can की 2nd form है

(1). Use of CAN and Meaning in Hindi :-

Can का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) या मॉडल्स (Modals Verb) के रूप में किया जाता है| Can का meaning सामान्यत: सकता है , सकती है , सकते हैं, होता है|

Can के साथ में सदैव क्रिया(verb) का पहला रूप (Verb 1st Form) आता है, अथवा वर्तमान काल (Present Tense) में किया जाता है। Can का अर्थ हर जगह एक जैसा नहीं होता है। अलग-अलग उद्देश्य के लिए प्रयोग करते हैं।

Examples :-

  1. वह दौड़ सकता है।
    He can run.

  2. मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ।।
    I can speak English.

  3. तुम चल सकते हो।
    You can walk.

Can का प्रयोग वर्तमान काल (Present Tense) की Ability (योग्यता), Power (शक्ति), Capability (क्षमता), Permission (अनुमति लेने / देने) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसका मतलब है कि किसी के पास वर्तमान (Present) में या नियमित आधार पर कुछ करने की Ability (योग्यता), Power (शक्ति), Skill (कौशल) या Capability (क्षमता) है।

(a). Can का प्रयोग योग्यता (Ability) के लिए :-

जब कोई व्यक्ति वर्तमान में अपने योग्यता (Ability) से किसी कार्य को कर सकता है तो वहां हम Can का प्रयोग करते हैं। यह मानसिक या शारीरिक बल हो सकता है।

“Can” is used to express present or general ability(योग्यता), indicating that someone has the power, skill or capability to do something in the present (Present Indefinite Tense) or on a regular basis.

Examples :-

  1. मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ।
    I can speak English.

  2. तुम यहाँ से जा सकते हो।
    You can go from here.

  3. मैं दोड़ सकता हूँ।
    I can run.

  4. मैं अंग्रेजी नहीं बोल सकता हूँ।
    I can’t speak English.

(b). Can का प्रयोग Permission के लिए :-

Can  का प्रयोग  अनुमति लेने / देने (Permission)  व्यक्त करने के लिए किया जाता है| यदि वाक्य में Can का प्रयोग करके Permission ली या दी जा रही है तो ऐसे वाक्यों का अर्थ be allowed to/be permitted to होता है।

Examples :-

  1. Can I borrow your pen?
    क्या मैं आपका पेन उधार ले सकता हूँ?

  2. You can go to the party if you finish your homework.
    यदि आप अपना होमवर्क पूरा कर लेते हैं तो आप पार्टी में जा सकते हैं।

  3. You can go now.
    तुम अब जा सकते हो।
    (You are allowed to go now. or You are permitted to go now.)

Note – Can के स्थान पर May का प्रयोग Permission देने के लिए May अधिक उपयुक्त माना जाता है। अनुमति लेने के भाव को व्यक्त करने के लिए May का प्रयोग को ज्यादा बेहतर माना जाता है।

(c). Can का प्रयोग निवेदन (Request) के लिए :-

Can  का प्रयोग दोस्ताना निवेदन (request)  व्यक्त करने के लिए किया जाता है|

Examples :-

  1. Can I take your bicycle.
    क्या आपकी बाइसिकल ले सकता हूं

  2. Can I open the door?
    क्या मैं दरवाजा खोल सकता हूँ?

(d). Can का प्रयोग क्षमता (Capacity) के लिए :-

Can  का प्रयोग  क्षमता (Capacity) व्यक्त करने के लिए किया जाता है

Examples :-

  1. I can lift this box.
    मैं बक्सा उठा सकता हूं

  2. She can lift 80 kg.
    वह 80 किलो वजन उठा सकती है।

(e). Can का प्रयोग शक्ति (Power) के लिए :-

Can  का प्रयोग  शक्ति  व्यक्त करने के लिए किया जाता है

जैसे-

  1. He can swim in the river.
    वह नदी में तैर सकता है

(f). Can का प्रयोग सैद्धांतिक संभावना  (Theoretical Possibility) के लिए :-

Can  का प्रयोग  सैद्धांतिक संभावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है

Examples :-

  1. Everyone can make  a mistake
    हर कोई गलती कर सकता है

* Exercise:-

1. मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ। 2. मैं दो ग्लास दूध पी सकता हूँ। 3. अध्यापक तुम्हें सजा दे सकते हैं। 4. कुशल राम के थप्पड़ मार सकता है। 5.मेरे पिताजी मुझे मनीऑडर भेज सकते हैं। 6. क्या तुम जापानी बोल सकते हो। 7. मनोहर तुम्हें अपनी कॉपी नहीं दे सकता। 8. संजीव राहल के घर नहीं जा सकता। 9. क्या तुम मुझे अपनी कलम दे सकते हो? 10. क्या आपके पिताजी मेरी मदद कर सकते हैं।

2.Use of Could and Meaning in Hindi :-

Could का प्रयोग Can के Past tense के रूप में होता है। Could एक सहायक क्रिया (Helping Verb) या मॉडल्स (Modal Auxiliary Verb) है। Could का हिंदी में अर्थ सामान्यत: सकता थासकती थी , सकते थे होता है|

Could  के साथ में क्रिया का पहला रूप (Verb 1st Form) आता है अथवा Past Tense का बोध के लिए किया जाता है|

Could” का उपयोग भूतकाल (Past) की Hypothetical Ability (काल्पनिक योग्यता), Power (शक्ति), Capability (क्षमता), Permission (अनुमति लेने / देने) तथा वर्तमान(Present) में Polite Request को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

दूसरे शब्दों में जब वाक्य में किसी व्यक्ति की योग्यता, शक्ति या सामर्थ्य का बोध भूतकाल (Past) में होता है तो Could का प्रयोग करते हैं।

Can ExampleCould Example
मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ।
I can speak English.
मैं अंग्रेजी बोल सकता था।
I could speak English.
मैं 9 वर्ष का हूँ, मैं साइकिल चला सकता हूँ।
I am 9 years old, I can ride a bicycle.
जब मैं 9 वर्ष का था, मैं साइकिल चला सकता था।
When I was 9 years old, I could ride a bicycle.

(a). Could का प्रयोग योग्यता (Ability)/ क्षमता (Capability)/ शक्ति (Power) के लिए :-

Could का प्रयोग भूतकाल (Past) की योग्यता (Hypothetical Ability)/ क्षमता (Capability)/ शक्ति (Power) को व्यक्त करने के लिए Modal Auxiliary Verb के रूप में होता है। यह मानसिक या शारीरिक Ability हो सकता है। यहां could का प्रयोग past tense में होता है।

“Could” is used to express past or hypothetical ability, indicating that someone had the skill or capability to do something in the past, or in hypothetical or conditional situations.

Examples :-

  1. When I was younger, I could climb trees.
    जब मैं छोटा था, मैं पेड़ों पर चढ़ सकता था।

  2. If you study hard, you could pass the exam.
    यदि आप कड़ी मेहनत से अध्ययन करते हैं, तो आप परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं|

  3. I could run fast.
    मैं तेज दौड़ सका।

  4. I could sleep comfortably last night.
    मैं कल रात आराम से सो सका।

  5. I couldn’t attend the party yesterday.
    मैं कल पार्टी में न जा सका।

  6. I couldn’t complete your home work.
    मैं तुम्हारा गृह कार्य पूर्ण नहीं कर सका।

  7. When I was younger, I could climb trees.
    जब मैं छोटा था, मैं पेड़ों पर चढ़ सकता था।

  8. If you study hard, you could pass the exam.
    यदि आप मन लगाकर अध्ययन करेंगे तो आप परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं।

  9. I could not go to school yesterday.
    कल मैं स्कूल नहीं जा सका था

(b). Could का प्रयोग विनम्र निवेदन (Polite Request) and अनुमति (Permission) के लिए :-

Modal Auxiliary Verb ‘could’ का प्रयोग विनम्र निवेदन या अनुमति (Polite Request/Permission) भाव व्यक्त करने के लिए प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentences) में करते हैं।

Examples :-

  1. Could you reach the school at time?
    क्या तुम विद्यालय सही समय पर पहुँच सके ?

  2. Could you please send the money?
    क्या आप कृपया पैसे भेज सकते हैं?

  3. Could I please open the door?
    क्या मैं कृपया दरवाजा खोल सकता हूँ?

Note :- निवेदन के भाव को व्यक्त करने के लिए can तथा may की अपेक्षा could का प्रयोग अधिक बेहतर माना जाता है। अगर आप विनम्र निवेदन करना चाहते हैं तो वाक्य को could से प्रारंभ करें।

(c). Could का प्रयोग संभावना (Possibility) के लिए :-

संभावना को व्यक्त करने के लिए भी could का प्रयोग अवास्तविक परिस्थितियों वाले वाक्यों में होता है। ऐसी परिस्थितियों को वर्तमान समय में व्यक्त किया जाता है।

Examples :-

  1. If I had ten thousand rupees, I could buy a new mobile.
    अगर मेरे पास दस हजार रुपये होते, तो मैं एक नया मोबाइल खरीद सकता था।

(d). Could का प्रयोग Probability के लिए :-

सामान्यतः can का प्रयोग उन परिस्थितियों के लिए नहीं करते हैं जो सच हैं या आगे सच होंगे। ऐसी स्थिति में may या could को वरीयता दी जाती है।

Examples :-

  1. Where is Ram? He could be at the home.
    राम कहाँ है? वह घर पर हो सकता है।

* Exercise :-

1. राज कक्षा में प्रथम आ सका। 2. तुम ये समस्या सुलझा सकते थे। 3. अध्यापक कक्षा में न आ सके। 4. राम उसका मुह तोड़ जवाब न दे सका। 5. तुम अपना कर्तव्य निभा सकते थे। 6. यश विद्यालय न पहुँच सका। 7. सौरभ तुम्हें अपनी किताब दे सकता था। 8. अमित क्रिकेट मैच जीत सका। 9. भानू सेमीफाईनल में पहुँच सका। 10. तुम उसकी बराबरी कर सकते थे।