Adjective in Hindi – Meaning and Kind of Adjective

Adjective Definition :- जो किसी शब्द संज्ञा (Noun), सर्वनाम (Pronoun) या वस्तु के सम्बन्ध में अतिरिक्त जानकारी दे, उसकी विशेषता बताये, उसे विशेषण (Adjective) कहते हैं याने कि विशेषण का प्रयोग संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) की विशेषता को प्रकट करने के लिए किया जाता हैं|

An adjective is a word that describes a noun or pronoun or adds to its meaning.

Adjective का अर्थ ही additional (अतिरिक्त) होता हैं

Adjective Examples in Hindi :-

1. He is an intelligent man.

2. Cricket is a wonderful game.

3. She is a wise girl.

4. There is little time for preparation.

5. My family has four members.

6. Sita is a clever girl.

7. Can you lend me your book?

उक्त वाक्यों में मोटे शब्द Noun या Pronoun के सम्बंध में कुछ अतिरिक्त जानकारी देते हैं अतः ये adjectives (विशेषण) है.

निम्नलिखित वाक्य देखियेः

(a) The lazy boy was punished.

(b) The boy is lazy.

वाक्य (a) में lazy (सुस्त) boy संज्ञा के साथ गुणवाचक या विशेषण की तरह प्रयुक्त हुआ है अतः इसका प्रयोग गुणवाचक रूप में (attributively) कहलाता है।

वाक्य (b) में lazy विशेषण is क्रिया के साथ प्रयुक्त हुआ हैं यहाँ विधेय (predicate) का अंग है, अतः इसका प्रयोग विधेय रूप में (predicatively) कहलाता है , कुछ adjectives का प्रयोग केवल विधेय रूम में ही हो सकता हैं , जैसे :-

My son is afraid of snakes. He is quite well. यहाँ मोटे शब्द adjective का प्रयोग predicatively हुआ है।

Kinds of Adjectives (विशेषण के प्रकार)

विशेषणों को निम्नलिखित 10 भागों में विभाजित किया जा सकता है:-

(1) Proper Adjective (व्यक्तिवाचक विशेषण)

(2) Adjective of Quality (गुणवाचक विशेषण)

(3) Adjective of Quantity (परिमाणवाचक विशेषण)

(4) Adjective of Number (संख्यावाचक विशेषण)

(5) Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण)

(6) Interrogative Adjective (प्रश्नवाचक विशेषण)

(7) Emphasizing Adjectives (प्रबलबोधक विशेषण)

(8) Distributive Adjective (विभागसूचक विशेषण)

(9) Possessive Adjective (सम्बन्धवाचक विशेषण)

(10) Exclamatory Adjectives (विस्मय बोधक विशेषण)

(1) Proper Adjective (व्यक्तिवाचक विशेषण) :-

ये वे विशेषण है जो व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) से बनाये जाते है। अर्थात Proper Noun से बनाने वाले Adjective को Proper Adjective कहते हैं जैसे :- Indian Culture, Roman Empire, American, European and Indian are the Proper Adjective.

Proper NounProper Adjective
India CultureIndian Culture
Roman Roman Empire
RussiaRussian
BengalBengali

Example :-

  1. वे रसियन खिलाड़ी हैं
    They are Russian players

  2. वे बंगाली लोग हैं
    They are बंगाली people

  3. वह एक फ़्रांसिसी खिलाड़ी हैं
    He is a French players

(2) Qualitative or Descriptive Adjective (गुणवाचक विशेषण):-

यह बताता है कि कोई वस्तु किस स्थिति (state) में है या उसमें क्या गुण (Quality) है, या उसकी दशा, आकार, रुचि, व्यवहार क्या हैं। ऐसे विशेषणों को qualitative adjective (गुणवाचक विशेषण) कहा जाता है। यह कैसा या किस प्रकार का हैं ? के उत्तर में प्रयुक्त होता हैं| यह व्यक्ति या वस्तु का प्रकार (kind) या गुण (quality) बताता हैं.

जैसे:- Brave man, beautiful girl, small city, large ground, beautiful building, black cow, white elephant, brave lady

Bold words, Adjective of Quality हैं जो Noun की विशेषता बता रहे हैं।

Condition (दशा)Un-healthy, Healthy, Sad, Dirty. Happy..
Quality (गुण)Brave, Honest, Intelligent, Smart..
Colour (रंग)Red, Green, Pink…
Size (प्रकार)Thin, Narrow, Long, Thick…
Shape (आकार)Ovel, Square, Round, Flat, Circular….

Example:- 

  1. सोहन बहुत ईमानदार है।
    Sohan is very honest

  2. वह एक मेहनती महिला हैं
    She is a diligent woman

  3. यह रेल लाइन बहुत लंबी है
    This rail line is very long

  4. हरिद्वार एक पवित्र शहर
    Haridwar a holy city

  5. मूर्ख बूढ़े गधे ने नदी पार करने की कोशिश की
    The foolish old donkey tried to cross the river.

A brave boy, a sick lion, a red cow

उपरोक्त वाक्यों में मोटे शब्द Descriptive (qualitative) adjectives है।

(3) Quantitative Adjective (परिमाणवाचक विशेषण) :-

इनके द्वारा किसी वस्तु की मात्रा या परिमाण (quantity) का बोध होता है। जो किसी वस्तु या Noun की मात्रा (quantity) को प्रकट करता हैं उसे Quantitative Adjective (परिमाणवाचक विशेषण) कहते हैं

Showing how much of a thing is

जैसे :-

A lot of (बहुत ज्यादा ), a large quantity of (एक बड़ी मात्रा), Whole (संपूर्ण), Much (बहुत), Some (कुछ), Full (पूर्ण), Sufficient (पर्याप्त), Enough (काफी), No (नहीं), Entire (संपूर्ण), All (सभी), Any (कोई), Little (थोड़ा) आदि परिणामवाचक विशेषण है।

Examples :-

  1. उसने कुछ चावल खाये
    He ate some rice

  2. वहां पर्याप्त भोजन है.
    There is sufficient food.

  3. क्या आप कंप्यूटर के बारे में थोड़ा भी जानते हैं?
    Do you know a little about computer?

  4. मोहन ने अपनी सारी संपत्ति खो दी है
    Mohan has lost all his wealth.

  5. उन्होंने संपत्ति में अपने आधे हिस्से का दावा किया.
    He claimed his half share of property.

  6. क्या आपके पास कोई पैसा है?
    Have you any money?

ध्यान रखे कि Quantitative adjectives (परिणामवाचक विशेषण) के बाद एक वचन (singular) संज्ञा आती है; और यह संज्ञा सदैव आवश्यक रूप से या तो Material noun (पदार्थ वाचक संज्ञा) या abstract noun (भाव वाचक) होती है। यह उपरोक्त उदाहरणों से स्पष्ट है।

(4) Numeral Adjectives (संख्यावाचक विशेषण) :-

यह विशेषण बताता है कि कितने व्यक्तियों या कितनी वस्तुओं से हमारा अभिप्राय है, अथवा व्यक्ति या वस्तु किस क्रम में है।

Showing how many things or in ‘what order’?

जैसे :-

One, Two, Three, Some, Few, Many, All, First, Second, Either, Each, Every, Last, Next etc.

Examples :-

  1. उन्होंने मुझे बहुत सी चीजें सिखाई हैं
    He has taught me many things

  2. मुझे कुछ पके आमों की आवश्यकता है।
    I need some ripe mangoes.

  3. उसके पास कई मोबाइल हैं
    He has many mobiles

Numeral adjectives के दो मुख्य भाग है:-

(1) Definite numerals

(2) Indefinite numerals.

  1. Definite numeral adjectives (निश्चित संख्या वाचक विशेषण):- यह ऐसे विशेषण है जो एकदम सही (exact) संख्या प्रकट करते हैं।

    जैसे:-
    One, two, three, four etc. ये मौलिक गणनावाचक (cardinals) विशेषण कहलाते है, और ये संख्या बताते है। First, second, third, fourth etc. ये क्रमसूचक (ordinals) कहलाते हैं और ये किसी (श्रृंखला) में वस्तुओं/व्यक्तियों के क्रम को बताते है।
  2. Indefinite numeral adjectives (अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण): यह वे विशेषण है जो निश्चित संख्या को प्रकट नहीं करते है|

    जैसे:
    All are good person (सभी लोग अच्छे हैं), Some men are very honest. (कुत्छ लोग ईमानदार होते हैं।). Many men are poor, few are rich. (अनेक लोग निर्धन है; कुछ धनी है।).

प्रयोग के अनुसार ‘All’, ‘Some’, ‘Many’, ‘Many’, ‘Few’ शब्द adjectives of number or adjective of quantity हैं|

(5) Demonstrative adjectives. (संकेत वाचक या निर्देशक विशेषण):-

यह विशेषण ‘कौन से?’ प्रश्न के उत्तर में प्रयुक्त होता है। हम किस व्यक्ति या वस्तु के विषय में कह रहे हैं? अथवा किसी को बताने या सूचित (points out ) करने के लिए किया जाता है.

It is used to points out which person or thing.

Examples :-

  1. यह आदमी बहुत ईमानदार है.
    This man is very honest.

  2. वह लड़का बहुत मेहनती है.
    That boy is very hard working.

  3. ये टेबल बहुत महंगी हैं
    These table are very costly.

  4. उन्हें ऐसे लोगों से नफरत है
    He hate such people

This और that का प्रयोग एक वचन संज्ञा (singular Nouns) के साथ और these तथा those का बहुवचन संज्ञा (plural nouns) के साथ होता है।
This और these का प्रयोग समीपी वस्तु या व्यक्ति के लिये, that और those का प्रयोग दूर की वस्तुओं या व्यक्तियों के लिये होता है।

Demonstrative adjectives (Numeral Adjectives) की तरह दो वर्गों में बाँटा जाता है:

(i) Definite.

(ii) Indefinite.

(i). Definite Demonstrative Adjectives (निश्चित संकेतवाचक विशेषण):-

ये विशेषण किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर इंगित (point out) करते हैं। जैसे:- This man, that boy, these chairs, those pilgrims आदि.

This, that, these, those, such, same मुख्य Definite Demonstratives adjectives हैं

(ii). Indefinite Demonstrative Adjectives (अनिश्चित संकेतवाचक विशेषण):-

ये विशेषण अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत या इशारा करने वाले होते हैं। ऐसे विशेषण (Adjectives) को Indefinite Demonstrative Adjectives कहते है। Any, a certain, some, other, any other etc. Indefinite Demonstratives कहे जाते है।

जैसे:-

  • क्या आपको कोई उत्तर प्राप्त हुआ?
    Did you find any answer?

  • कक्षा में किसी प्रकता की बाते करना है
    He forbids any talking in the class

  • कुछ लोग इस बात से असहमा होते हैं
    Certain people may disagree with this.

  • कोई शर्मा नाम का व्यक्ति आपको पूछ रहा था
    Some Mr. sharma was asking you

(6) Distributive Adjectives (प्रत्येक बोधक विशेषण):-

दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक या एक का बोध कराने वाले Adjectives को Distributive Adjectives कहते हैं। ये मुख्य रूप से चार है|

Each, every , either, neither.

उदाहरण देखियेः

  • दोनी व्यक्तियों में से प्रत्येक के पास पिस्टल है।
    The two men had each (man) a pistol.

  • आप अपनी पसंद से दोनों में से किसी एक का पक्ष ले सकते हैं।
    Take either side whichever you prefer.

  • आपको दो में से किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिये।
    Every punished. You should take neither side

(7) Interrogative Adjectives (पश्न वाचक विशेषण):-

प्रश्न पूछने के लिये प्रयुक्त किये जाने वाले Adjectives को Interrogative Adjectives कहते है।

जैसे:-

  • वह पुस्तक किस विषय की है?
    What book is that?
  • कौन सा पेन आप सर्वाधिक पसंद करते हैं?
    Which pen do you like best?

यहाँ what का प्रयोग सामान्य अर्थ (general sense) में और which का चुनाव अर्थ (selection) में किया जाता है।

(8) Possessive Adjectives (सम्बन्ध वाचक विशेषण):-

जब My, thy, his, her, its, our, your, their सम्बन्ध वाचक शब्दों के प्रयोग गुणवाचक रूप में (attributively) संज्ञा के पूर्व होते हैं तो ये शब्द Possessive Adjectives कहलाते है|

जैसे-

  • This is my hat
  • Your brother has gone to Prayag
  • His name is on the top

9. Emphatic Adjectives (जोर देने वाले विशेषण):

Own तथा very का प्रयोग जब संज्ञा के पूर्व Noun पर जोर डालने के लिये या Emphasis के लिये होता है तो ये Emphatic Adjectives कहलाते है।

जैसे:-

  • I saw A.K. Sharma with my own eyes.
  • He put his own son to death.
  • She became her own maid.

“Very” is used as an emphasizing Adjective in sentences like the following:-

  • It happened before her very eyes. (उसकी आँखों के सामने यह घटित हुआ)
  • There it stands to this very day. (आज भी यह विद्यमान है।)

10. Exclamatory Adjectives (विस्मय बोधक विशेषण):-

‘What’ का प्रयोग जब Adjective के पहले कुतूहल, आश्वर्य के भाव का बोध कराने के लिये होता है तो वह Exclamatory Adjectives (विस्मय बोध एक विशेषण) कहलाता है।

उदाहरण देखिये:-

  • What an ugly man?
  • What fine books you have bought?
  • What nonsense is this ?
  • What a piece of work is man? – Shakespeare.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *