Assertive Sentences in Hindi with Sentences

Assertive Sentence Definition :-  ऐसे वाक्य जिसमे साधारण बात को प्रस्तुत किया जाए जैसे किसी तथ्य, घटना या किसी वस्तु के बारे में कुछ कहा जा रहा हो Assertive sentences कहलाते हैं।

Assertive sentences में किसी घटना, भावना, कथन, मत, कार्यक्रम, इतिहास या किसी भी चीज की अच्छा, बुरा, घोषणा या दावा करता है, वह Assertive Sentence कहलाता है. Assertive sentences हमेशा Full Stop से समाप्त होता है.

ये दो प्रकार के होते हैं।

  1. Affirmative Sentences
  2. Negative Sentences

Assertive Sentence Examples :-

  • राम एक होनहार बालक है।
    Ram is a good boy

  • सीता के पास एक सुन्दर गुड़िया है।
    Sita has a beautiful doll

  • मेरे पिताजी एक अच्छे सुनार हैं।
    My father is a good Goldsmith

  • सीता के पिताजी एक सज्जन व्यक्ति है।
    Sita’s father is a gentleman

राम एक अच्छा लड़का है।
Ram is a good boy.
Assertive Sentence
राम प्रसाद का जन्म कब हुआ था?
When was Ram Prasad born?
Interrogative Sentence
अपनी कॉपी मेरे पास लाओ।
Bring your copy to me..
Imperative Sentence
ईश्वर करें आप दीर्घायु हों।
May you live long life!
Optative Sentence
यह कैसा संयोग है!
What a coincidence this is!
Exclamatory Sentence


(1). Rules for Affirmative Sentence :-

  • Subject + helping verb or main verb +object

  • ऐसे वाक्यों को बनाते समय starting में Subject, फिर Helping Verb या Main Verb, फिर object लिखते हैं।

  • Affirmative Sentence में घटनाओं, तथ्यों एवं अवस्थाओं को स्वीकार किया जाता है। अतः यह affirmative sentences कहलाते हैं।


* Examples :-

  1. राम एक अच्छा लड़का है।
    Ram is a good boy.

  2. अंधेरा हो रहा है।
    It is getting dark.

  3. राधा ने मुझे कलम दिया।
    Radha gave me a pen.

  4. राघव ने मुझे अंग्रेजी पढाई
    Raghav taught me English.

  5. तुम कायर हो ।
    You are coward.

  6. सीता कक्षा 7 की छात्रा है।
    Sita is a student of class seventh.

  7. आकाश में बादल है।
    There are clouds in the sky.

  8. अरुण के पास एक रुमाल है।
    Arun has a handkerchief.

  9. उसके पास चार पुस्तकें हैं।
    He has four books.

  10. मैं अपने स्कूल जाता हूँ।
    I go to my school.

  11. वे हमें कहानी सुनाते हैं।
    They tell us Stories.

  12. फूल सुंदर होते हैं।
    Flowers are beautiful.


* Exercise :-

1. राम एक होनहार बालक है। 2. सीता के पास एक सुन्दर गुड़िया है। 3. मेरे पिताजी एक अच्छे सुनार हैं। 4. सीता के पिताजी एक सज्जन व्यक्ति है। 5. राधा का भाई चालाक है। 6. तनिष्क एक अच्छा खिलाड़ी है। 7. मधु कक्षा की मॉनिटर है। 8. तुषान्त का कुत्ता काला है। 9. राम एक निर्धन व्यक्ति है। 10. पिंगाक्ष एक अच्छा गायक है। 11. कशिश एक ईमानदार लड़की है। 12. सीता एक सुंदर बालिका है। 13. वह एक अध्यापक है। 14. राजेन्द्र राजगद्दी का उत्तराधिकारी है। 15. वह एक आंख वाला कुत्ता है।

* Difficult Words :-

होनहार बालक -intelligent boy; सुनार -goldsmith; सज्जन व्यक्ति – gentle person; निर्धन व्यक्ति -poor; राजगद्दी – throne; ईमानदार honest; उत्तराधिकारी -successor; एक आँख वाला कुत्ता – one eyed dog;

2. Rules for Negative Sentence :-

  • Subject + Helping Verb or Main Verb + Not + Object

  • ऐसे वाक्यों को बनाते समय सर्वप्रथम Subject, फिर Helping Verb या Main Verb

  • फिर Not, फिर Object लिखते हैं।

  • Negative Sentence में घटनाओं, तथ्यों, एवं अवस्थाओं स्वीकार नहीं किया जाता है। अतः यह negative sentence कहलाते हैं।


* Examples :-

  • राम एक होनहार बालक नहीं है।
    Ram is not an intelligent boy.

  • सोहन ईमानदार नहीं था।
    Sohan was not honest.

  • तुम्हारा भाई आलसी नहीं है।
    Your brother is not lazy.

  • वह सफ़ेद भालू नहीं है।
    It is not a white bear.

  • आज बहुत ठण्ड नहीं है।
    It is not very cold today.

  • तुम कायर नहीं हो।
    You are not coward.

  • इस घर में दस कमरे नहीं है।
    There are not ten rooms in this house.

  • घड़े में अधिक पानी न था ।
    There was no much water in the pitcher.

  • कमला अच्छा गाना नहीं गाती है।
    Kamla does not sing a sweet song.

  • लड़का अपने घर नहीं जाता है।
    The boy does not go to his house.

  • वे सोमवार को दिल्ली नहीं जा सके।
    They could not go to Delhi on Monday.

  • मैं कल अपना पाठ याद न कर सका।
    I could not learn my lesson yesterday.

  • मैं शाम की गाड़ी से आगरा नहीं जाऊँगा।
    I shall not go to Agra by the evening train.

  • तुम अपने काम में मेहनती नहीं हो।
    You are not industrious in your work.

  • पिताजी इस समय ऑफिस में नहीं हैं।
    Father is not in the office at this time.


* Exercise :-

1. मनोहर के पास एक गाय नहीं है। 2. मोहन एक खिलाड़ी नहीं है। 3. तुम एक अच्छे मिज़ाज के व्यक्ति नहीं हो। 4. यह एक सुंदर दृश्य नहीं है। 5. यह तिल के तेल की बोतल नहीं है। 6. तुम्हारी जेब में बादाम नहीं है। 7. श्याम के पिताजी का व्यवहार अच्छा नहीं है। 8. राधा की गली में एक डरावना मकान नहीं है। 9. सीता की घड़ी काली नहीं है। 10. प्रीतम प्यारे के पास दो साइकिले नहीं हैं। 11. सुभाष मूर्ख व्यक्ति नहीं है। 12. मेरे पिताजी के पास कार नहीं है। 13. आज मौसम सुहावना नहीं है। 14. धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। 15. मनु के पास पुस्तक नहीं है।

* Difficult Words :-

अच्छे मिज़ाज का व्यक्ति -a good mood person; दृश्य -scene; डरावना – scary; बादाम – almonds; मौसम weather; सुहावना pleasent;

3. Miscellaneous Exercise :-

1. उसके पास तीन स्कूटर नहींथे। 2. वे इतने लापरवाह कभी नहीं थे। 3. उनके पास आज का समाचार पत्र है। 4. मोहन के पास मोटरगाड़ी नहीं थी। 5. उनके पास अपना घर नहीं है। 6. यह सिपाही एक बन्दूक नहीं रखता है। 7. सीता के पास राहुल की कलम थी। 8. अगले साल यह व्यवसाय तुम्हारे पास नहीं होगा। 9. रहीम के दो पुत्र नहीं थे। 10. तुम्हारी बहन के पास अंगूठी नहीं थी। 11. मेरे तन पर कोई कोट नहीं है। 12. इस भिखारी के पास कोई ऊनी कपड़ा नहीं है। 13. तुम्हारे पास कोई साइकिल नहीं है। 14. उसके पास रिवाल्वर नहीं था। 15. इस गरीब लड़के के पास कोई दर्पण नहीं है।

4. Translate the Paragraph into English :-

दिल्ली एक प्रसिद्ध नगर है। यह एक राजधानी भी है। दिल्ली में ऐतिहासिक जगह हैं। दिल्ली में बहुत व्यवसाय हैं। वहां के लोग बहुत चालाक है। हमारे प्रधानमंत्री, और राष्ट्रपति इन सभी के भवन यहीं पर हैं। दिल्ली में मुग़ल गार्डन भी है। यहाँ पर एक हवाई अड्डा भी है। लाल किला, जामा मस्जिद, चिड़ियाघर, अक्षरधाम मंदिर, कमल मंदिर, पुराना किला और राजघाट आदि प्रसिद्ध जगह इसी प्रसिद्ध नगर में स्थित हैं। दिल्ली का पुराना नाम इन्द्रप्रस्थ है।

* Difficult Words :-

प्रसिद्ध – famous; राजधानी -capital; राष्ट्रपति-president; प्रधानमंत्री – prime minister;