Future Continuous Tense in Hindi

Future Continuous Tense क्या है? :

जब किसी कार्य या घटना की भविष्य (Future) में काम जारी (continue) रहने की जानकारी हो अथवा वाक्य के भाव से पता चलता है कि कोई कार्य भविष्य में हो रहा होगा या कोई घटना घट रही होगी। ऐसे वाक्य Future Continuous Tense कहलाते हैं।

  • Future Continuous Tense के वाक्यों के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रही होगी’, ‘रहे होगे’ आदि शब्द आते हैं। ऐसे वाक्य future continuous tense कहलाते हैं।
  • इन वाक्यों से भविष्यकाल की निरन्तरता (continuity) का भाव प्रकट होता है।

10 Sentences of Future Continuous Tense :

  1. राम कल दिल्ली जा रहा होगा।
    Ram will be going to Delhi tomorrow.

  2. पूनम एक पत्र लिख रही होगी।
    Poonam will be writing a letter.

  3. मैं खाना खा रहा हूंगा।
    I shall be eating the food.

  4. रवि पत्र लिख रहा होगा।
    Ravi will be writing a letter.

  5. सिपाही चोर को पकड़ रहे होंगे।
    The constable will be catching the thief.

  6. वह ताश खेल रहा होगा।
    He will be playing the cards.

  7. तुम पत्र लिख रहे होंगे।
    You will be writing a letter.

  8. वह घर नहीं जा रहा होगा।
    He will not be going home.

  9. फुटबॉल कौन नहीं खेल रहा होगा?
    Who will not be playing the football?

  10. वह पढ़ाई कर रहा होगा।
    He will be doing his studies .

Future Continuous Tense Rules and Examples

Future Continuous Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules For Affirmative Sentences

  • Sub + will/shall + be + Verb 1st form + ing + object

  • इन वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते समय सर्वप्रथम subject फिर will/shall फिर be फिर verb फिर object लिखा जाता है।

  • “I” तथा “we” के साथ shall be एवं he, she, it, के साथ will be का प्रयोग किया जाता है।

  • इन वाक्यों में ‘कल’ के लिए tomorrow का प्रयोग किया जाता है।

  • जब वाक्य से दृढ़ता का भाव प्रकट हो तब I तथा we के साथ will be का प्रयोग होता है। तथा he/she / it के साथ shall be का प्रयोग किया जाता है।

* Example

  1. हम आपकी प्रतीक्षा बस स्टॉप पर कर होंगे।
    We shall be waiting at the bus stop for you.

  2. वह कल अवश्य अपना कार्य पूर्ण कर रहा होगा।
    He shall be completing his work tomorrow.

  3. राम इस समय स्नान कर रहा होगा।
    Ram will be bathing at this time.

  4. कल इस समय मैं पढ़ रहा होऊंगा।
    I shall be reading tomorrow at this time.

  5. राम अपना गृह कार्य पूर्ण कर रहा होगा।
    Ram will be completing his home work.

  6. राम कल दिल्ली जा रहा होगा।
    Ram will be going to Delhi tomorrow.

* Exercise

1. मनोज विद्यालय जा रहा होगा। 2. बच्चें बारिश में नहा रहे होंगे। 3. बढई मेज़ बना रहा होगा। 4. विद्यार्थी कक्षा में पढ़ाई कर रहे होंगे। 5. सीता अपने पिताजी की प्रतीक्षा कर रही होगी। 6. धन की कमी के कारण महेश अपना घर बेच रहा होगा। 7. स्वतन्त्रता सैनानी जश्न मना रहे होंगे। 8. सभी गाय खेत में चर रही होंगी। 9. नेताजी जनता को सम्बोधित कर रहे होंगे। 10. इस वर्ष भी अमरनाथ में बर्फ का शिवलिंग बन रहा होगा। 11. पिलम्बर काम के लिए प्रस्थान कर रहे होंगे। 12. दर्जी ब्लाउज सिल रहा होगा।

2. Rules of Negative Sentences

  • Sub + will/shall + not + be + verb 1st form + ing + object

  • यदि वाक्य नकारात्मक हो तो सर्वप्रथम subject फिर will / shall फिर not फिर be फिर verb फिर object लिखा जाता है।

* Example

  1. राम के पिताजी कल नहीं आ रहे होंगे।
    Ram’s father will not be coming tomorrow.

  2. कृतिका अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं कर रही होगी।
    Kritika will not be completing her home work.

  3. राघव खेल नहीं रहा होगा।
    Raghav will not be playing.

  4. पूनम एक पत्र नहीं लिख रही होगी।
    Poonam will not be writing a letter.

  5. कल नौ बजे में स्कूल नहीं जा रहा होऊंगा।
    I shall not be going to school at 9 o’ clock tomorrow.

* Exercise

1. अअध्यापक विद्यार्थियों को पाठ नहीं पढ़ा रहे होंगे। 2. गोविन्द नगर में पुल का निर्माण तीव्र गति से नहीं चल रहा होगा। 3. नाई बाल नहीं काट रहा होगा। 4. राम चाय में बिस्किट भिगोकर नहीं खा रहा होगा। 5. माताजी दाल से कंकड अलग नहीं कर रही होगीं। 6. बच्चें फ्रिज में बोतल नहीं रख रहे होगे। 7. मकान मालिक रामू का सामान घर से बाहर नहीं फेक रहा होगा। 8. इस वर्ष बालिकाएं शास्त्रीय प्रस्तुती नहीं दे रही होगीं 19. माताजी नीबू का आचार नहीं डाल रही होंगी। 10. राखी का भाई अपनी भांजी का भात भरने नहीं जा रहा होगा।11. मीरा की नन्द अपनी मम्मी से अपनी भाभी जी की चुगली नहीं कर रही होगी। 12. बाराती बरात में नहीं नाच रहे होंगे।

3. Rules for Interrogative Sentences

  • Will/shall + sub + be + verb 1st form + ing + object + ?

  • यदि वाक्य क्या से प्रारम्भ हो तब सर्वप्रथम will/shall, फिर Subject, फिर be, फिर verb, फिर object को लिखा जाता है।

  • यदि यही वाक्य negative भी हो तब उपर्युक्त नियम का पालन करते हुए सिर्फ subject के बाद not लगा दिया जाता है।

  • Will / shall + sub + not be + verb 1st form + ing + object + ?

* Example

  1. क्या कल इस समय मैं पढ़ रहा होऊगा?
    Shall I be reading tomorrow at this time?

  2. क्या तुम सदैव निर्धनों की सहायता करते रहोगे?
    Will you always be helping the poor?

  3. क्या रंजना गाना गा रही होगी?
    Will Ranjana be singing a song?

  4. क्या नौकर कमरा साफ कर रहा होगा?
    Will the servant be cleaning the room?

  5. क्या हम सामान नहीं खरीद रहे होंगे?
    Shall we not be buying the goods?

* Exercise

1. क्या मालिक कर्मचारियों को तनख्वाह बाँट रहा होगा? 2. क्या सीता के पिताजी उसकी शादी के लिए सामान खरीद रहे होंगे? 3. क्या यात्रीगण अपनी बस का इन्तजार नहीं कर रहे होंगे? 4. क्या आकाश में तारे टिमटिमा रहे होंगे? 5. क्या अध्यापिका बच्चों को अलकार समझा रही होगी? 6. क्या बच्चें खिड़की से नहीं झाक रहे होंगे? 7. क्या मजदूर मजदूरी बिना लिए जा रहे होंगे? 8. क्या किसान खेत में हल चला रहा होगा? १. क्या राम व्रत में मखाने खा रहा होगा? 10. क्या सीता लिख-लिख कर तैयारी नहीं कर रही होगी? 11. क्या करत हम दो बजे दिल्ली नहीं जा रहे होंगे? 12. क्या दादाजी अपने पोते को नहीं खिला रहे होंगे?

4. Rules For ‘WH’ Interrogative Sentences

  • ‘Wh’ word will/shall + subject + be + verb 1st form + ing object + ?

  • यदि वाक्य में ‘कब’, ‘क्यों’, ‘कहो’, ‘कैसे’ आदि आए तब इनकी अंग्रेजी सर्वप्रथम फिर will / shall फिर subject फिर be फिर verb फिर object लिखा जाता है।

  • यदि यही वही negative तब उपर्युक्त नियम का पालन करते सिर्फ sub के बाद not लगा दिया जाता है।

  • ‘wh’ word + will/shall + sub + not + be + verb 1st form + ing + object + ?

* Example

  1. राम इस समय क्या पढ़ रहा होगा?
    What will Ram be reading at this time?

  2. ये लड़कियों सड़क पर क्यों खड़ी हो रही होंगी?
    Why will these girls be standing on the road ?

  3. अध्यापक इस समय क्या पढ़ा रहा होगा?
    What will the teacher be teaching at this time?

  4. राम कौन सा छाता ले जा रहा होगा?
    Which Umbrella will Ram be carrying?

  5. वह लड़का कितने सेब खा रहा होगा?
    How many Apples will that boy be eating?

* Exercise

1. राम किस पुस्तक से याद कर रहा होगा? 2. इस समय सीता की माताजी क्या कर रही होंगी? 3. राम अपने मित्र का मॉडल क्यों बना रहा होगा? 4. जज किसको सजा सुना रहा होगा? 5. पुलिस किन अपराधियों को पकड़कर ले जा रही होगी? 6. राम पेड़ों को पानी क्यों नहीं दे रहा होगा? 7. प्रियांशु किसकी दुकान से नमकीन खरीद रहा होगा? 8. तुम्हें इतनी रात में कौन पुकार रहा होगा? 9. अब रात में छत पर कौन टहल रहा होगा? 10. सीता राम के कपड़े क्यों नहीं धो रही होगी? 11. कुम्हार बर्तन क्यों नहीं बना रहा होगा? 12. बच्चें होली से पहले होली क्यों खेल रहे होंगे?

Miscellaneous Exercise

1. वृक्षों पर नूतन पत्रों का विकास हो रहा होगा। 2. अब राम और मोहन की दाल गल रही होगी। 3. कारखाने की मशीन ठीक कार्य कर रही होंगी। 4. दुल्हन विदाई के समय अपनी माताजी के गले लगकर नहीं रो रही होगी। 5. माता जी छननी से चाय नहीं छान रही होगी। 6. मनोज अभी कार नहीं चला रहा होगा। 7. क्या गाँव की स्त्रियाँ गोबर से उपले बना रही होंगी? 8. क्या राम कल इस समय घर लौट रहा होगा? 9. क्या विद्यार्थी अपना पाठ याद कर रहे होंगे? 10. गेट कौन खटखटा रहा होगा? 11. सीता अब किसकी प्रतीक्षा कर रही होगी? 12. दादी जी किसके लिए स्वेटर बुन रही होंगी?

Translate the Paragraph into English

राम आज दिल्ली जा रहा होगा। मीना भी उसके साथ जा रही होगी। उसका छोटा भाई विद्यालय से लौट रहा होगा। उसकी माताजी राम के लिए पकवान बना रही होंगी। राम और मीना अपना सामान पैक कर रहे होंगे। मीना की माताजी उसके छोटे भाई का इन्तजार कर रही होंगी। अब विद्यालय की छुट्टी हो रही होंगी। माताजी उसे देखने के लिए विद्यालय की और जा रही होंगी। राम का भाई अपनी माताजी को देखकर मुस्करा रहा होगा। माताजी उसको अपनी गोदी में लेने के लिए हाथ फैला रही होगी। अब दोनों साथ घर लौट रहे होंगे।