Future Indefinite Tense in Hindi

Future Indefinite Tense क्या है? :

जब किसी कार्य या घटना की भविष्य (Future) में होने की जानकारी होती है अथवा वाक्य के भाव से पता चलता है कि कोई कार्य भविष्य (future) में सामान्य रूप से होगा तो वहां Future Indefinite Tense होता है

Future Indefinite Tense के वाक्यों के अन्त में ‘गा’, ‘गी’, ‘ इत्यादि शब्द आते हैं |

Future Indefinite Tense के वाक्य में हम कुछ समय सूचक क्रिया विशेषण (time expressing adverbs) शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे next day, day after tomorrow, tomorrow, on Monday, on 3 May आदि का प्रयोग किया जाता।

10 Sentences of Future Indefinite Tense in Hindi :

  1. राम कल कानपुर जाएगा।
    Ram will go to Kanpur tomorrow

  2. तुम रविवार को अपने दादाजी से मिलोगे।
    You will meet to his grandfather on Sunday

  3. में अपना पाठ याद करूंगा।
    I shall learn my lesson.

  4. मैं छत पर पतंग उड़ाऊंगा।
    I will fly kite on my roof.

  5. वह मैदान में हॉकी खेलेंगे।
    They will play hockey in the ground.

  6. अब मैं घर जाऊँगा |
    Now I shall go home.

  7. विद्यार्थी क्लास में शोर नहीं करेंगे |
    The students will not make a noise in the class.

  8. क्या आप यहाँ एक पेड लगाओगे ?
    Will you put a tree here ?

  9. मैं खेलने जाऊंगा
    I will go to play

  10. तुम बाजार जाओगे
    You will go to the market

Future Indefinite Tense Rules and Examples

Future Indefinite Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules For Affirmative Sentences

  • Sub + will/shall + Verb 1st form + Object

  • इन वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते समय सर्वप्रथम subject, फिर will/shall, फिर क्रिया (Verb ) का 1st form तत्पश्चात object लिखा जाता है।

  • Singular subject ( He / She /you / name )  के साथ will का प्रयोग किया जाता है।

  • Plural Subject ( I / We / They ) के साथ shall का प्रयोग किया जाता है।

  • जब कभी दृढ़ निश्चय की बात का भाव प्रकट हो तब I तथा we के साथ will का प्रयोग एवं He / she / it एवं अन्य आदि के साथ shall का प्रयोग किया जाता है।

  • Future indefinite में कल के लिए tomorrow का प्रयोग किया जाता है।

मैं कल अवश्य अपना पाठ याद करूँगा। – I will learn my lesson tomorrow.


* Example:

  1. राम कल विद्यालय जाएगा।
    Ram will go to school tomorrow.

  2. कल हमारे स्कूल में मुख्यमंत्री आयेंगे।
    There will come Chief minister in our school tomorrow.

  3. में अपना पाठ याद करूंगा।
    I shall learn my lesson.

  4. हम पिताजी के साथ सिनेमा जायेंगे।
    We shall go to cinema with father

  5. तुम कल एक पत्र लिखोगे।
    You will write a letter tomorrow.

* Exercise

1. राम आज दो बजे विद्यालय जाएगा। 2. कृतिका कल बाज़ार से किताब लाएगी। 3. श्याम तुम्हारी पुस्तक आज लौटा देगा। 4. तुम कल अपने मामाजी की रायफल चलाओगे। 5. सीता अपने पिताजी से 10 रुपये लेगी। 6. तुम आज बाज़ार से 1 किलो शक्कर लाओगे। 7. हमारी माताजी आज मशरूम की सब्जी बनाएंगी। 8. मेरे पिताजी कल गढ़मुक्तेशवर जायंगे। 9. राधिका वार्षिकोत्सव पर शास्त्रीय नृत्य पेश करेगी। 10. किसान आज सुबह अपने बैलो को नहलाएगा। 11. मेरी चाचीजी आज मट्ठा चलाएंगी। 12. शायद मेरे पिताजी आज एक लेख लिखेंगे।

2. Rules of Negative Sentences

  • Sub + will / shall + not + v1st form + object

  • जब वाक्य Negative हो तब सर्वप्रथम sub फिर will/shall फिर not + verb 1st form को लिखा जाता है।

  • ‘कभी नहीं’ के लिए Never का प्रयोग करते हैं। Never के बाद shall का नहीं will का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि यह एक दृढ़ निश्यवाचक वाक्य होता है।

  • मैं कभी गाली नहीं दूंगा – I will never abuse.

* Examples

  1. गोपाल आज विद्यालय नहीं जाएगा।
    Gopal will not go to school today.

  2. वह अब कहीं नहीं जाएगा।
    He will not go anywhere now.

  3. सीता कल अपना पाठ याद नहीं करेगी।
    Sita will not learn her lesson tomorrow.

  4. कल मेरे पिताजी दिल्ली नहीं जाएंगे।
    My father will not go to Delhi tomorrow.

  5. पार्थ आज एक गीत सुनायेगा।
    Parth will sing a song today.

* Exercise

1. सीता कल शाम तक अपने घर नहीं लौटेगी। 2. गिन्नी आज रात पार्टी में नहीं जाएगी। 3. बढई शाम तक निहातखाना तैयार नहीं कर पायेगा। 4. राजा आज अपनी प्रजा को मिठाई नहीं बांटेगा। 5. केशव राम के साथ तैराकी करने नहीं जाएगा। 6. सोमनाथ कल तक अपनी सब्जियां नहीं बैच पाएगा। 7. सावित्री अपना वचन नहीं निभाएगी। 8. अर्पिता इस वर्ष भरतनाट्यम प्रस्तुति नहीं देगी। 9. सुभाष मकरसक्रान्ति पर अपने मित्रों के साथ पतंग नहीं उड़ायेगा। 10. पिंगाक्ष आज रात भर जागकर पढ़ाई नहीं करेगा। 11. अनमोल इस वर्ष दिल्ली नहीं जाएगा। 12. योगेश के पिताजी उसे बुलेट नहीं दिलाएंगे।

3. Rules for Interrogative Sentences

  • Will/shall + sub + verb 1st form + object

  • यदि वाक्य क्या से प्रारम्भ हो तो will / shall को सबसे पहले फिर sub फिर verb 1st form फिर object लिखते हैं।

  • यदि यही वाक्य Negative हो तब उपर्युक्त नियम का अनुसरण करते हुए केवल subject के तुरन्त बाद not लगा दिया जाता है।

  • Will/shall + sub+ not verb 1st form वाक्य के अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह गाया जाता है।

* Examples

  1. क्या हम बाजार जाएंगें?
    Shall we go to the market?

  2. क्या रजनी गाना गाएगी?
    Will Rajni sing a song?

  3. क्या तुम मुरादाबाद जाओगे?
    Will you go to Moradabad?

  4. क्या तुम विद्यालय नहीं जाओगे?
    Will you not go to school today?

  5. क्या हम कभी खेलने नहीं जाएगें ?
    Will we never go for playing?

* Exercise

1. क्या अभिषेक कल विद्यालय नहीं आएगा? 2. क्या आप मेरे पुत्र को होमट्यूशन देंगे? 3. क्या पूर्णिमा जून में राघव सर से शास्त्रीय नृत्य सीखेगी? 4. क्या तुम्हारी माताजी शुल्क जमा करने नहीं आयेंगी? 5. क्या आज शत्रुघ्रसिन्हा महानगर में आएगा? 6 क्या अगली बार भी बी. जे. पी. की सरकार आएगी? 7. क्या इस वर्ष वार्षिकोत्सव पर अक्षय कुमार विद्यालय में आएगा? 8. क्या तुम मेरे जन्मदिन पर उपहार नहीं लाओगे? 9 क्या रविवार को राघव सर एक्स्ट्रा क्लास नहीं देगें? 10. क्या अब अक्षित ट्यूशन नहीं आएगा? 11. क्या तुम मेरी पुस्तक पर चित्र बना दोगे? 12. क्या शिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर जाओगे?

4. Rules For ‘WH’ Interrogative Sentences

  • ‘wh’ word + will/shall + sub + verb 1st form+ object

  • जब वाक्य में ‘कब’, ‘क्यों’, कहा’, ‘कैसे’, इत्यादि आता है तब इनकी अंग्रेजी पहले फिर will/shall फिर sub-फिर v1st form फिर object लिखते हैं।

  • यदि यही वाक्य Negative हो तो इसी नियम का अनुसरण करते हुए सिर्फ वाक्य में sub के बाद not लगा दिया जाता है।

  • ‘wh’ word + will/shall not + verb 1st form • object.

* Examples

  1. तुम अपने घर कब जाओगे?
    When will you go to your house?

  2. तुम्हें अंग्रेजी कौन पढ़ायेगा?
    Who will teach you English?

  3. कल राम कहाँ जाएगा?
    Where will Ram go?

  4. तुम किसको अपनी कलम दोगे?
    Whom will you give your pen?

  5. अब तुम्हारी कक्षा को गणित कौन पढ़ायेगा?
    Who will teach maths to your class now?

* Exercise

1. तुम मेरे घर कब आओगे? 2. हम छुट्टियों में किसके घर जायेंगे? 3. पद्मावती अब क्यों उत्तीर्ण नहीं होगी? 4. श्याम के पिताजी किसको अपने साथ ले जाएंगे? 5. सुरभि की माताजी इस वर्ष चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगी? 6. आज कौन समाचार पत्र लायेगा ? 7. इस वर्ष किसे प्रथम पुरस्कार मिलेगा? 8 राम के पिताजी आज बेलदारी करने नहीं जायेंगे? 9. कामिनी अब विद्यालय कब जाएगी? 10. इस वर्ष विद्यालय में ध्वजारोहण कौन करेगा? 11. अध्यापक अब किसे मोनीटर बनायेंगे? 12. आज शाम तुम किस समय खेलने आओगी?

Miscellaneous Exercise

1. दादीजी कल अपने पोते का झलसा धूमधाम से मनाएंगी। 2. बढई कल शाम तक इस किवाड़ को काटकर छोटा कर देगा। 3. मोची सोमवार तक तुम्हारे जूते तैयार करेगा। 4. शिवानी अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं करेगी। 5. अनिकेत क अपनी आदतों में सुधार नहीं करेगा। 6. तरुण सुबह को जल्दी उठकर खेत पर नहीं जाएगा। 7. क्या तुम आज पकौड़ी का ठेला नहीं लगाओगे? 8. क्या चाचा जी आज प्रदर्शनी नहीं जाएंगे? 9. क्या पिलम्बर आज काम पर नहीं आएगा 10. तुम्हारी माताजी आज वैभव लक्ष्मी का उद्यापन क्यों नहीं करेंगी? 11. श्याम के पिताजी को मैनेजर का पद कब मिलेगा? 12. तुम मेरा पुस्तक क लौटाओगे?

Translate the Paragraph into English

हम कल मेले जायेंगे। हमारे साथ पिताजी भी जायेंगे। मैं वहाँ पर टिक्की और बहुत सी खाद्य सामग्री खाऊंगा। क्या मीना भी हमारे साथ मेले जाएगी। स्वाति तुम मीना को कॉल कितने बजे करोगी। मैं भी अपने मित्रो को फ़ोन करूंगा। क्या कल पिताज़ी दफ्तर से देरी से आयेंगे? तो हम मेले कैसे जाएगे? मैं मेले से बहुत से खिलौने खरीदूंगा। में अपनी दादी माँ के लिए एक छड़ी खरीदूंगा। रीना और मैं झूला भी झूलेंग। हम मेले में बहुत समय बिताएंगे। मैं मेले से आकर एकदम सो जाऊंगा। क्योंकि मैं कल विद्यालय भी जाऊंगा।