Past Continuous Tense in Hindi

Past Continuous Tense क्या हैं?

Past Continuous Tense में कोई भी कार्य भूतकाल (past) में जारी था यानि काम का भूतकाल (past) में जारी रहना पाया जाता है। भूतकाल में कार्य हो रहा था।

Past Continuous tense के वाक्यों के अन्त में ‘रहा था’, ‘रही थी’, ‘रहे थे’ इत्यादि आते हैं। इन वाक्यों को पढ़ने से वाक्यों से भूतकाल की निरन्तरता का भाव प्रकट होता है।

10 Sentences of Past Continuous Tense in Hindi:

  1. वह स्नान कर रहा था।
    He was bathing

  2. मोहन सो रहा था।
    Mohan was sleeping.

  3. हमलोग अपना काम कर रहे थें।
    We were doing our work.

  4. सिपाही चोर को पकड़ रहा था।
    The constable was catching the thief.

  5. जब  मैं स्कूल जा रहा था |
    When I was going to school.

  6. मोर जंगल में नाच रहा था |
    The peacock was dancing in the forest.

  7. वह घर नहीं जा रहा था।
    He was not coming home.

  8. वह हॉकी नही खेल रहा था।
    He was not playing the Hockey.

  9. क्या मुकेश गीत गा रहा था?
    Was Mukesh singing a song?

  10. क्या लड़के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे?
    Were the boys playing in the field?

Past Continuous Tense Rules and Examples

Past Continuous Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules for Affirmative Sentences

  • Sub + was / were + verb 1st form + ing + object

  • इन वाक्यों को बनाते समय पहले Subject फिर was/were फिर Verb फिर Object लिखा जाता है।

  • Singular Subjects(He, She, It) के साथ was तथा Plural Subjects(I, You, They) के साथ were का प्रयोग किया जाता है।

* Examples

  1. ठण्डी हवा बह रही थी
    ।t was blowing cold air.

  2. अध्यापक कक्षा में गणित पढ़ा रहे थे।
    The teacher was teaching maths in the class.

  3. मैं गणित के प्रश्न हल कर रहा थाI
    I was solving sums in mathematics.

  4. वह स्नान कर रहा था।
    He was bathing.

  5. बच्चें खेलने जा रहे थे।
    The children were going to play.

* Exercise

1. कृतिका आज प्रातः सुबह विद्यालय आ रही थी। 2. शुभम अपने घर वापस लौट रहा था। 3. भिखारी भीख मांग रहा था। 4. श्यामू की माताजी कल तिलकुट बना रहीं थी। 5. तरुन दिन में साइकिल से घूम रहा था। 6. काशिश छत पर टहलकर याद कर रही थी। 7. धीरज बैडमिंटन खेल रहा था। 8. राम कल छत पर तारे गिन रहा था। 9. भाजपा सरकार सभी नागरिकों के लिए अच्छी सुविधा दे रही है। 10. श्यामवती मोहन के घर पर दाल कूट रही हैं। 11. अब मोदी जी देश बदल रहे हैं 12. सिमरन कल खीर-पूरी खा रही थी।

2. Rules for Negative Sentences

  • Sub + was/were + not verb 1st form + object.

  • यदि वाक्य नकारत्मक (Negative) हो तब सबसे पहले Subject was/were फिर not फिर verb फिर object को लिखते हैं।

* Examples

  1. सीता राम को तंग नहीं कर रही थी।
    Seeta was not teasing to Ram.

  2. राम गाना नहीं गा रहा था।
    Ram was not singing a song.

  3. मैं नहीं सो रहा था।
    I was not sleeping.

  4. गार्ड हरी झण्डी नहीं हिला रहा था।
    The guard was not waving the green flag.

  5. वे आराम नहीं कर रहे थे।
    They were not taking rest.

* Exercise

  1. कुँवर आज दिल्ली से नहीं लौट रहा था। 2. शिवानी नृत्य नहीं कर रही थी। 3. तुम अपना पाठ याद नहीं कर रहे थे। 4. माली पौधों को पानी नहीं दे रहा था। 5. चौकीदार घर की रखवाली नहीं कर रहा था। 6. तुम्हारे पिताजी आज बाजार से जूते नहीं खरीद रहे थे। 7. यह नल अच्छा पानी नहीं दे रहा था। 8. बढ़ई बढ़िया मेज नहीं बना रहा था। १. तुषान्त विकास को उत्तर नहीं दे रहा था। 10. मेरे पिताजी सिरका डालकर सलाद नहीं खा रहे थे। 11. बच्चें छत पर नहीं कूद रहे थे। 12, माताजी धूप नहीं सेक रहीं थी।

4. Rules for Interrogative Sentences

  • Was/were + sub + verb 1st form + ing + object

  • जब वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ हो तो was/were को सर्वप्रथम फिर subject

  • फिर क्रिया फिर object लिखा जाता है।

  • यदि किसी वाक्य में ‘नहीं’ शब्द आया हो तो उपर्युक्त नियम का अनुसरण करते हुए केवल subject के बाद not लिखा जाता है।

  • was / were + subject + not + verb 1st form + ing + object

* Examples

  1. क्या बाहर वर्षा हो रही थी?
    Was it raining outside?

  2. क्या तुम अपना काम मन लगाकर नहीं कर रहे थे?
    Were you not doing your work attentively?

  3. क्या वह तुम्हें पीट रहा था?
    Was he beating you?

  4. क्या वे एक पत्र लिख रहे थे?
    Were they writing a letter?

  5. क्या राम अपना पाठ याद नहीं कर रहा था?
    Was Ram not learning his lesson?

* Exercise

1. क्या आज तुम अपने घर जा रहे थे? 2. क्या सीता मन्दिर नहीं जा रही थी? 3. क्या मधु हिन्दी का गृह कार्य पूर्ण कर रही थी? 4. क्या श्वेता मनप्रीत को तंग कर रही थी? 5. क्या राम रहीम सभी को गलत सन्देश दे रहा था? 6. क्या बापू सभी को धोखा नहीं दे रहे थे? 7. क्या अखिलेश यादव सभी टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित कर रहे थे? 8. क्या राम फूल तोड़ रहा था? 9. क्या छत पर बन्दर टहल रहे थे? 10. क्या सावित्री यमराज से अपने पति के प्राणों की भीख माँग रही थी? 11. क्या हलवाई मिठाई बना रहा था? 12. क्या घनश्याम अनुराधा को पुकार रहा था?

5. Rules for ‘WH’ Interrogative Sentences

  • ‘wh’ word + was/were + subject + verb 1st form + ing + object.

  • यदि वाक्य में ‘कब’, ‘क्यों’, ‘कहाँ’, ‘कैसे’ इत्यादि आए तब इन शब्दों की अंग्रेजी सर्वप्रथम फिर was / were फिर subject फिर क्रिया फिर object लिखा जाता है।

  • यदि यही वाक्य Negative हो तो उपर्युक्त नियम का अनुसरण करते हुए subject के बाद not लिखा जाता है।

  • ‘wh’ word + was/were + sub + not + verb 1st form + ing + object + ?

* Examples

  1. वह तुम्हें क्यों पीट रहा था?
    Why was he beating you?

  2. आप मेरठ क्यों जा रहे थे?
    Why were you going to Meerut?

  3. दरवाजे पर कौन खटखटा रहा था ?
    Who was knocking at the door?

  4. वे किस घोड़े को खरीद रहे थे?
    Which horse were they buying?

  5. तुम किसका पत्र लिख रहे थे?
    Whose letter were you writing?

* Exercise

1. तुम रघु को तंग क्यों कर रहे थे? 2. श्याम कल रात कहाँ घूम रहा था? 3. तुम अपने पिताजी का कहना क्यों नहीं मान रहे थे? 4. श्याम हिन्दी का कार्य कब पूर्ण कर रहा था? 5. श्यामवती किसकी छत पर कपड़े सुखा रही थी? 6. अनमोल तुम्हारी छत पर पतंग कब लूट रहा था? 7. रितेष विक्की से पेच क्यों लड़ा रहा था? 8. नेहा तुम्हारा पीछा क्यों कर रही थी? 9. एश्वर्या रैंप पर शो क्यों नहीं कर रही थी? 10. राधा मिठाई क्यों बाँट रही थी? 11. तुम कल इतनी जोर से क्यों चिल्ला रहे थे? 12. श्याम के पिताजी कहीं जा रहे थे?

6. Miscellaneous Exercise

1. बढ़ई सुन्दर डिज़ाइन देकर कुर्सी बना रहा था। 2. तुम कल यह पाठ पढ़ रहे थे। 3. कौशल अपना गृह कार्य पूर्ण कर रहा था। 4. मनोज राघव सर की मालिश नहीं कर रहा था। 5. बच्चें पास्ता बनाकर नहीं खा रहे थे। 6. राम के घर कथा नहीं हो रही थी। 7. क्या श्याम का नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर जा रहा था? 8 क्या विकास तुम्हें पागल बना रहा था? 9. क्या आयुष आज विद्यालय जा रहा था? 10. राम किस व्यक्ति से लड़ रहा था? 11. बगीचे में सुन्दर पुष्प क्यों नहीं खिल रहे थे? 12. कल तुम इतना गुस्सा क्यों कर रहे थे?

7. Translate the Paragraph into English

सीता आज विद्यालय में रो रही थी। वह अपने रोने का कारण किसी को नहीं बता रही थी। सभी बच्चें उसे शान्त कर रहे थे। लेकिन वह बहुत जोर से और फूटफूट कर रो रही थी। उसके रोने की आवाज़ कक्षा के बाहर तक जा रही थी। बच्चों का शोर सुनकर अन्य कक्षाओं के बच्चे इस कक्षा को झांक कर देख रहे थे। कक्षा का मॉनिटर अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को शान्त करा रहा था। वह अन्य विद्यार्थियों से उनकी कक्षाओं में जाने के लिए कह रहा था। अब सभी बच्चें शान्ति से अपना पाठ याद कर रहे थे। अध्यापक भी कक्षा की ओर आ रहे थे। कक्षा से जरा भी आवाज़ बाहर नहीं जा रही थी। यह सब देखकर विषय अध्यापक बच्चों की प्रशंसा कर रहे थे।