Present Continuous Tense in Hindi

★ IDENTIFICATION -जिन वाक्यों के अन्त में ‘रहा है’, ‘रही है’, ‘के इत्यादि आते हैं। ऐसे वाक्य Present Continuous Tense कहलाते हैं। इन वाक्यों को पढ़ने से वाक्यों में निरंतरता (Continuity) का भाव प्रकट होता है।

जब कोई कार्य वर्तमान समय (Present Time) में शुरू हुई हो और वर्तमान समय में लगातार चलती जा रहे हो अर्थात उसका समापन ना हुआ हो बल्कि जारी रहे तो उसे Present Continuous Tense कहते हैं।

अर्थात इस Tense का उपयोग उन कार्यो के विवरण में किया जाता है जो शुरू तो हो गए हैं पर पुरे नहीं हुए हैं।

10 Sentences of Present Continuous Tense :

  1. राधिका बाज़ार जा रही है।
    Radhika is going to the market.

  2. माता जी खाना पका रही है।
    The mother is cooking the food.

  3. हम आज बरेली जा रहे हैं।
    We are going to Barelly today

  4. क्या वे अपना पाठ याद कर रहे हैं?
    Are they learning their lesson?

  5. दरवाजे पर कौन खटखटा रहा है?
    Who is knocking at the door?

  6. राम क्या कर रहा है?
    What is Ram doing?

  7. नदी में पानी बहुत तेजी से बह रहा है।
    Water is flowing in river very fast

  8. हम आज बगीचे में घूमने जा रहे हैं।
    We are going for a walk in the garden today.

  9. सूरज तीव्र किरण के साथ चमक रहा है।
    The sun is shining with intense rays.

  10. हम आज विद्यालय नहीं जा रहे है।
    We are not going to school.

Present Continuous Tense Rules and Examples :

Present Continuous Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules for Affirmative Sentences :

  • Sub + is/am/ are + Verb’s 1st form + ing + object.

  • इन वाक्यों को बनाते समय सर्वप्रथम Subject फिर is/am are + Verb’s 1st form with ing फिर Object लिखते हैं।

  • Singular subjects के साथ ‘is’ एवं plural subjects के साथ ‘are’ का प्रयोग किया जाता है।

  • I के साथ am का प्रयोग किया जाता है।

SubjectIs/Am/Are
She (Singular)Is
He (Singular)Is
It (Singular)Is
You (Plural)Are
They (Plural)Are
We (Plural)Are
IAm

* Examples

  • तुम अपना पाठ याद कर रहे हो।
    You are learning your lesson.

  • मैं अपना गृह कार्य पूर्ण कर रहा हूँ।
    I am completing my home work.

  • हम आज बरेली जा रहे हैं।
    We are going to Barelly today

  • राघव रायफल चला रहा है।
    Raghav is running a rifle.

  • कुम्हार अपने बर्तन पका रहा है।
    Potter is preparing his pots.

* Exercise

1. सीता आज दिल्ली जा रही है। 2. मेरी माताजी बाजरे के लड्डू बना रही है। 3. कविता आज अपने सहपाठियों के साथ स्नूकर खलने जा रही है। 4. कपिल प्रयोगशाला में प्रयोग कर रहा है। 5. सुभाष की माताजी आज नाश्ते में इडली सांभर बना रही हैं। 6. परविन्द्र राघव सर का कार्य जिम्मेदारी से कर रहा है। 7. धर्मेन्द्र आजकल समय पर ट्यूशन जा रहा है। 8. श्रेयांश छुट्टी पे छुट्टी कर रहा है। 9. महक वार्षिक परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर रही है। 10. विकास अपना गृह कार्य पूर्ण कर रहा है। 11. राधिका आज घर की साज-सज्जा कर रही है। 12. सूरज तीव्र किरण के साथ चमक रहा है।

2. Rules for Negative Sentences :

  • Sub + is/am/are +not+ verb 1st form + ing + object

  • यदि वाक्य negative हो तब Subject सबसे पहले फिर is / am / are फिर not फिर verb की 1st with ing फिर object लिखते हैं।

* Examples:

  1. तुम अपना कार्य नहीं कर रहे हो ।
    You are not doing your work.

  2. राधिका बाज़ार नहीं जा रही है।
    Radhika is not going to the market.

  3. माता जी खाना नहीं पका रही है।
    The mother is not cooking the food.

  4. हम आज विद्यालय नहीं जा रहे है।
    We are not going to school.

  5. अनिकेत अपना पाठ याद नहीं कर रहा है।
    Aniket is not learning his lesson.

* Exercise

1. सुनीता रोटी नहीं बना रही है। 2. कविता आज विद्यालय नहीं जा रही है। 3. सुरभि अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं कर रही है। 4. आजकल मोहन दुकान पर नहीं बैठ रहा है। 5. दो दिन के लिए पिताजी दिल्ली नहीं जा रहे हैं। 6. राम आजकल घर पर पढ़ाई नहीं कर रहा है। 7. मूसलाधार वर्षा नहीं हो रही है। 8. राम आज दिन में भेलपूरी खाने नहीं जा रहा है। 9. आज रिमझिम वर्षा नहीं हो रही है। 10. आजकल रितेश उस लड़की का पीछा नहीं कर रहा है। 11. गोलू आज दिल्ली नहीं जा रहा है। 12. जीविका को बहुत ठण्ड नहीं लग रही है।

3. Rules for Interrogative Sentences :

  • Is/am/are + sub + v1st form + ing + object +?

  • ‘जब वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ होता है तब is/am/are सबसे पहले फिर sub फिर verb फिर object लिखते हैं।

  • यदि यही वाक्य negative हो तो उपर्युक्त नियम का अनुसरण करते हुए सिर्फ subject के बाद not लगा दिया जाता है।

  • Is/am/are + sub + not v1st form + ing + object + ?

* Examples:

  1. क्या वह पतंग उड़ा रहा है?
    Is he flying a kite?

  2. क्या राम कानपुर जा रहा है?
    Is Ram going to Kanpur?

  3. क्या वे अपना पाठ याद कर रहे हैं?
    Are they learning their lesson?

  4. क्या सीता की माताजी खाना पका रही है?
    Is Sita’s mother cooking the food?

  5. क्या वे अपना समय नष्ट कर रहे हैं?
    Are they wasting their time?

* Exercise

1. क्या तुम मेरा कार्य कर रहे हो? 2. क्या राम अयोध्या वापस लौट रहे हैं? 3. क्या प्रीतम प्यारे आज भी बच्चों के साथ खेल रहे हैं? 4. क्या पियूष अपना समय बर्बाद कर रहा है? 5. क्या तुम्हारी माताजी मक्के की रोटी बना रही हैं? 6. क्या राम आज मुम्बई जा रहा है? 7 क्या मेरी बुआ जी आज पकौड़ी बना रही हैं? 8. क्या आज तुम्हारे ताऊ जी लखनऊ से लौट रहे हैं? 9. क्या आज आपका रिजल्ट निकल रहा है? 10. क्या रितेश आज भी विद्यालय नहीं जा रहा है? 11. क्या आज माताजी घर लौट रही है? 12. क्या आज चन्द्रग्रहण पड़ रहा है?

4. Rules for ‘WH’ Interrogative Sentences :

  • ‘wh’ word + is / am/are + sub + v1st form + ing + object +?

  • यदि वाक्य में कब, ‘क्यों’, ‘कहाँ’, ‘कैसे’, इत्यादि आए तो इनकी अंग्रेजी सबसे पहले फिर is/am/are फिर sub. फिर verb फिर object लिखते हैं।

  • यदि यही वाक्य negative हो तो उपर्युक्त नियम का पालन करते हुए सिर्फ subject के बाद not लिखा जाता है।

  • ‘wh’ word + is/am/are + sub + not + vist form + ing + object + ?

* Examples

  1. तुम्हें कौन तंग कर रहा है?
    Who is teasing you?

  2. राम क्या कर रहा है?
    What is Ram doing?

  3. दरवाजे पर कौन खटखटा रहा है?
    Who is knocking at the door?

  4. तुम अपना पाठ याद क्यों नहीं कर रहो हो?
    Why are you not learning your lesson?

  5. तुम कल कही जा रहो हो?
    Where are you going tomorrow?

* Exercise

1. परविन्द्र झूठ क्यों बोल रहा है? 2. तुम आज खेलने क्यों नहीं जा रहे हो? 3. तुम दिल्ली से कब लौट रहे हो? 4. अंशु को कौन पढ़ा रहा है? 5. परविन्द्र यादव कंप्यूटर कहाँ सीख रहा है? 6. फूलवती किसकी सेवा कर रही है? 7. भावना की माताजी अब मन्दिर क्यों नहीं जा रही है? 8. शिवानी आज कही खेलने जा रही है? 9. राम अपनी पुस्तकें लेकर किसके घर जा रहा है? 10. तुशान्त किसके न० से फेसबुक चला रहा है? 11. आयुष की माताजी आज उसे विद्यालय क्यों नहीं भेज रही हैं? 12. किसान खेत में हल क्यों चला रहा है?

5. Miscellaneous Exercise :

1. नदी में पानी बहुत तेजी से बह रहा है। 2. दीपक विद्यालय में भाषण दे रहा है। 3. मनु इस वर्ष परीक्षा की तैयारी मन से कर रहा है। 4. विकास आज घूमने नहीं जा रहा है। 5. अक्षित टावर पर नहीं चढ़ रहा है। 6. तुम आजकल हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर हो। 7. क्या नाई बाल नहीं काट रहा है? 8. क्या कुम्हार इस दिवाली पर दीपक नहीं बना रहे है? 9. क्या आज रिषभ राघव सर जी के घर जा रहा है? 10. तुम बार-बार उसे तंग क्यों कर रहे हो? 11. अनुराधा इस वर्ष पढ़ाई क्यों छोड़ रही है? 12. शिवा अपनी शादी अपनी मर्जी से क्यों कर रहा है?

6. Translate the Paragraph into English :

हम आज बगीचे में घूमने जा रहे हैं। मेरे साथ मेरा छोटा भाई भी जा रहा है। मेरी माताजी मेरे छोटो भाई को डांट रही हैं। वह उसको भेजना नहीं चाह रही है। मेरा छोटा भाई रो रहा है। वह भी मेरे साथ जाने की जिद कर रहा है। अब माताजी उसे मेरे साथ भेज रही है। मेरा भाई आइस्क्रीम के लिए जिद कर रहा है। मैं पार्क के लिए लेट हो रहा हूँ क्योंकि मेरे मित्र भी पार्क में पहुँच रहे हैं। अब हम सभी पार्क में खेल रहे हैं। सभी व्यक्ति व्यायाम कर रहे हैं। कुछ बच्चे झूला झूल रहे हैं। अब रात हो रही है। इसीलिए सब घर की और लौट रहे हैं। माताजी का फोन आने के कारण अब हम सभी भी अपने घर जा रहे हैं।