Present Perfect Tense in Hindi

IDENTIFICATION:-

  • जिन वाक्यों के अन्त में ‘पिया है’, ‘खाया है’, ‘दिया है’, ‘ ‘लिया है’, ‘चुके हैं’, ‘चुकी है’, ‘चुका है’ आदि शब्द आते हैं ऐसे वाक्य Present Perfect Tense कहलाते हैं।

  • इन वाक्यों को पढ़ने से कुछ ऐसा भाव प्रकट होता है की वर्तमान (Present Time) में कार्य हो चुका है।

Present Perfect Tense का प्रयोग उन वाक्यों के लिए जाता है जिसमें कार्य हाल ही में समाप्त या पूर्ण हुआ हो अर्थात ऐसे वाक्य जो वर्तमान (Present Time) में पूरे हुए कार्य या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता हो।

10 Sentence of Present Perfect Tense :

  1. सीता ने खाना खा लिया है।
    Sita has eaten food.

  2. मेरा भाई लखनऊ चला गया है।
    My brother has gone to Lucknow.

Present Perfect Tense Rules and Examples :

Present Perfect Tense में बनने वाले वाक्य चार प्रकार के होते है।

  1. Affirmative / Positive sentences (सकारात्मक वाक्य)
  2. Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
  3. Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
  4. Negative Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)

1. Rules for Affirmative Sentences :

  • Sub + has/have + Verb’s 3rd form + object.

  • इन वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते समय सर्वप्रथम Subject फिर has/have फिर Verb फिर Object लिखा जाता है।

  • Has का प्रयोग Singular Subject जैसे Singular Nouns (Ram, Shyam) या Singular Pronouns (He, She, It) के साथ करते हैं।

  • Have का प्रयोग Plural Subject जैसे Plural Nouns (Cows, Men) या Plural Pronoun (I , We, You, They) के साथ करते हैं।

  • Present Perfect Tense में क्रिया (Verb) की 3rd Form का प्रयोग किया जाता है।

* Examples

  1. राम ने अपनी किताब बेच दी है।
    Ram has sold his book.

  2. राधा ने मेरी कलम चुरायी है।
    Radha has stolen my pen.

  3. श्री ने अपना कर्तव्य निभाया है।
    Shree has kept his promise.

  4. लता ने गाना गया है।
    Lata has sung a song.

  5. वह गहरी नींद ले चुकी है।
    She has slept soundly.

* Exercise

1. सीता ने खाना खा लिया है। 2. राम विद्यालय से घर जा चुका है। 3. रेणुका झाड़ू लगा चुकी है। 4. विद्यार्थियों ने नई कक्षा के लिए पुस्तकें खरीद ली है। 5. माताजी स्वेटर बन चुकी हैं। 6. मैं सभी विषयों में एक-एक अध्याय याद कर चुका हूँ। 7. चन्दू के चाचा ने चन्दू की चाची को चाँदी के चमचे से चाँदनी रात में चटनी चटायी है। 8. अध्यापक ने तुम्हें अभी इस समय बुलाया है। 9. तुमने राम से मेरी चुगली की है। 10. मैंने विकास की पतंग लौटा दी है। 11. राम ने वृक्ष से सभी फल तोड़ लिए हैं 12. सैनिकों ने बॉर्डर पर अपना कब्जा कर लिया है।

2. Rules for Negative Sentences :

  • Sub + has/have + not + verb 3rd form + object

  • यदि वाक्य negative हो तो इनका अंग्रेजी अनुवाद करने के लिए सर्वप्रथम Subject फिर has/have फिर not फिर verb’s 3rd form फिर object लिखा जाता है।

* Examples

  1. तुमने अपना गृह कार्य पूर्ण नहीं किया है।
    You have not completed your home work.

  2. वह अभी तक नहीं गया है।
    He has not gone yet.

  3. लता ने गाना नहीं गाया है।
    Lata has not sung a song.

  4. मैंने उसे अपनी घड़ी नहीं दी है।
    I have not given him my watch.

  5. मेरा भाई लखनऊ नहीं गया है।
    My brother has not gone to Lucknow.

* Exercise

1. सीता ने गृह कार्य पूर्ण नहीं किया है। 2. राम ने तुम्हारी पुस्तक नहीं चुरायी है। 3. अभिजीत ने मैच नहीं जीता है। 4. राम ने अपना विवाह अपनी मर्जी से नहीं किया है। 5. राम विद्यालय नहीं गया है। 6. प्रमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी है। 7. बढई ने अभी तक मेज़ तैयार नहीं की 8. भक्तों ने शिवलिंग पर जल नहीं चढाया है। 9. इस वर्ष राम कोवर नहीं लाया है। 10. श्याम ने अभी तक मोहन की किताब नहीं लौटायी है। 11. कुछ विद्यार्थियों ने कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं किए हैं। 12. पिंगाक्ष ने आज कक्षा की छुट्टी नहीं की है।

3. Rules for Interrogative Sentences :

  • Has / Have + Subject + Verb 3rd Form + Object + ?

  • यदि वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ हो तो Has/Have को सर्वप्रथम, फिर Subject, फिर Verb 3rd form, फिर Object को लिखा जाता है।

  • यदि यही वाक्य negative भी हो तो उपर्युक्त नियम का पालन करते हुए Subject के बाद not लिखा जाता है।

  • Has / Have + Subject + Not + Verb 3rd Form + Object + ?

Examples :

  1. क्या वह अपना कार्य पूर्ण कर चुकी है?
    Has she completed her work?

  2. क्या तुमने डॉक्टर से सलाह नहीं ली है?
    Have you not consulted with doctor?

  3. क्या लोमड़ी कुँए में गिर पड़ी है?
    Has the fox fallen into the well?

  4. क्या तुम अपना पत्र लिख चुके हो?
    Have you written your letter?

  5. क्या उसने गरीबो की सहायता की है?
    Has he helped the poor?

* Exercise

1. क्या विद्यार्थी खेल के मैदान में पंहुंच चुके हैं? 2. क्या अनिकेत ने तुम्हारी कलम चुराई है? 3. क्या बच्चों को पिताजी ने डांटा है? 4. क्या अध्यापक ने बच्चों को दण्ड दिया है? 5. क्या खिलाडियो ने मैच जीत लिया है? 6. क्या सीता ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है? 7 क्या पिताजी दिल्ली पहुँच चुके है? 8. क्या तुम्हारी गाड़ी खम्भे से नहीं टकराई है? 9. क्या सभी विद्यार्थी घर पहुँच चुके हैं? 10. क्या माताजी ने मुझे पुकारा है? 11. क्या राघव सर ने रितेष की पिटाई की है? 12. क्या पियूष इस परीक्षा में असफल हो गया है?

4. Rules for ‘WH’ Interrogative Sentences

  • ‘wh’ word has/have + subject + verb 3rd form + object +?

  • यदि वाक्य में ‘कब’, ‘क्यों’, ‘कैसे’, ‘कहा’, इत्यादि आए तब इन शब्दों की अंग्रेजी सर्वप्रथम फिर has / have फिर subject फिर verb’s 3rd form फिर object लिखा जाता है।

  • यदि यही वाक्य negative (नकारत्मक) भी हो तब उपर्युक्त नियम का पालन किया जाता है सिर्फ subject के बाद not लिख देते है।

  • ‘wh’ word + has/have + subject + not + verb 3rd form object +?

* Examples

  1. तुम्हारा मित्र कहीं चला गया है?
    Where has your friend gone?

  2. उसने मुझे क्यों नहीं बुलाया है?
    Why has he not called me?

  3. बिल्ली ने कितना दूध पिया है?
    How much milk has the cat drunk?

  4. कितने लोग खाना खा चुके हैं?
    How many people have taken the food?

  5. तुम्हें कौन बुलाने आया है?
    Who has come to call you ?

* Exercise

1. तुमने अभी तक अपना गृह पूर्ण क्यों नहीं किया है? 2. तुमने यह पुस्तक कहाँ से खरीदी है? 3. उसने राधा से यह कलम क्यों लिया है? 4. तुमने अपनी टीम का कप्तान राम को क्यों चुना है? 5. राम ने यह गलती दोबारा कैसे दोहरायी है? 6. आपने अभी तक राम को कौल क्यों नहीं किया है? 7. राम ने 100 रुपये किससे उधार लिये हैं? 8. आपको इतनी रात में किसने कॉल किया है? 9. मेरी माताजी ने आज खाने में क्या बनाया है? 10. तुम्हें थप्पड़ किसने मारा है? 11. तुम्हारी माताजी ने किस चीज का अचार डाला है? 12. राधिका की पुस्तक किसने चुरायी है?

5. Miscellaneous Exercise

1. विद्यार्थी मैच जीत चुके हैं। 2. राम ने अपनी शादी करने का निर्णय ले लिया है। 3. सीता ने अपना अन्तिम प्रोजेक्ट जमा कर दिया है। 4. अनमोल ने चार दिन का अवकाश नहीं लिया है। 5. रितेष बिना बुलाये टयूशन नहीं आया है। 6. स्वाति बिना कॉपी लिए टूयूशन नहीं आयी है। 7. क्या तुषान्त ने यह घड़ी मेरे लिए खरीदी है? 8. क्या आपने नाश्ता कर लिया है? 9 क्या कबूतरों ने दाना खा लिया है? 10. अभी तक भाजपा सरकार अच्छा परिणाम क्यों नहीं दे पायी है। 11. बब्लू ने राम का उधार क्यों नहीं लौटाया है? 12. आज रात तुमने कौन सा स्वप्न देखा है?

6. Translate the Paragraph into English

विद्यालय की घन्टी बज चुकी है। सभी विद्यार्थी विद्यालय में पहुँच चुके हैं। अध्यापक कक्षाओं की हाजिरी ले चुके हैं। अब प्रार्थना के लिए घन्टी बज चुकी है। सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए एकत्रित हो चुके हैं। चपरासी ने विद्यालय का दरवाजा बन्द कर दिया है। देर से आने वाले विद्यार्थी विद्यालय से बाहर जा चुके हैं। अब प्रार्थना समाप्त हो चुकी है। विद्यार्थी पढ़ाई हेतु कक्षाओं में जा चुके हैं। अध्यापिकाओं ने पाठ पढ़ाना प्रारम्भ कर दिया है। देर से आने वाले विद्यार्थियो को प्रधानाचार्य जी ने दण्ड दिया है।