Use of Degree of Comparison in Hindi

IDENTIFICATION :-जिन वाक्यों को पढ़ने से निम्नलिखित प्रकट होता है।

  • जैसे:- किसी वस्तु की विशेषता प्रकट की गई हो।
  • दो व्यक्ति या वस्तुओं की तुलना की गई हो।
  • तीन या अधिक वस्तुओं में सबसे अच्छा या बुरा बताया जाए।
  • तब इन वाक्यों का अनुवाद निम्नलिखित नियमों के आधार पर किया जाता है।

> Degree of comparison के तीन प्रकार हैं।

1. Positive Degree

2. Comparative Degree

3. Superlative Degree

1. POSITIVE DEGREE

  • Positive degree, Adjective का मूल रूप होता है। इस degree में किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषता का भाव प्रकट होता है।
  • Positive Degree में दो व्यक्तियों या वस्तुओं की तुलना करने के लिए as….. as या so….. as आदि का प्रयोग किया जाता है।

* EXAMPLES

  1. रवि एक सुन्दर लड़का है। Ravi is a handsome boy..
  2. राम उतना अच्छा लड़का नहीं है, जितना कि श्याम है। Ram is not so good boy as Shyam.
  3. दीपक एक होनहार बालक है। – Deepak is an intelligent boy
  4. मोहन उतना ही सुन्दर है, जितना की रोहन है। – Mohan is as handsome as Rohan.
  5. तुम्हारा कलम उतना अच्छा नहीं है, जितना की पूनम का है। – Your pen is not so good as Poonam.

* EXERCISE – 51.1

1. राधिका सुन्दर है। 2. नौकर ईमानदार है। 3. उसकी ड्रेस इतनी अच्छी नहीं थी जितनी की सीता की। 4. मेरा भाई उतना ही सुन्दर है जितना की श्याम। 5. गीता एक होनहार बालिका है। 6. मेरे पिताजी एक अच्छे गायक हैं। 7. आज भी उतनी ही ठण्ड है जितनी की कल थी। 8. अनुराधा चालाक है। 9. माधुरी लम्बी है। 10. श्याम उतना मोटा नहीं है जितना की राम ।।

2. COMPARATIVE DEGREE

  • Comparative degree का प्रयोग दो व्यक्तियों या वस्तुओं की तुलना करने के लिए किया जाता है।
  • इस Degree में comparison के लिए than का प्रयोग किया जाता है।

* EXAMPLES

  1. राम बुद्धिमान होने की अपेक्षा अधिक सुन्दर है। – Ram is more handsome than clever.
  2. सपना अपने सभी सहपाठियों की अपेक्षा बुद्धिमती है। – Sapna is more intelligent than all the classmates of her class.
  3. मेरठ अन्य किसी शहर से अधिक विकसित है। – Meerut is more developed than any other city.
  4. सीता अन्य लडकियों से अधिक सुन्दर है। – Sit is more beautiful than most other girls.

* EXERCISE -51.2

1. राधा आयु में श्याम से छोटी है। 2. वह मेरा बड़ा भाई है। 3. मंजुलिका अन्य लड़कियों से अधिक चालाक है। 4. भारत पहले सभी विकसित देशों की अपेक्षा अधिक गरीब था। 5. राम बुद्धिमान होने की अपेक्षा अधिक सुन्दर है। 6. रामनगर की जलवायु मुरादाबाद की जलवायु से अधिक अच्छी है। 7. वर्मा जी के परिवार का रहन सहन शर्मा जी के परिवार के परिवार के रहन-सहन से पुर्णतः भिन्न है। 8. बुधबाजार लाजपतनगर से अधिक अच्छा है। 9. वह दोनों में अधिक बुद्धिमान थी। 10. मेरा यह फ़ोन पुराने वाले फ़ोन से अधिक महंगा है।

3. SUPERLATIVE DEGREE

Superlative Degree का प्रयोग तीन या अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में सबसे अच्छा या सबसे बुरा बताने के लिए किया जाता है।

Superlative degree से पहले Definite Article (The) का प्रयोग किया जाता है।

* EXAMPLES

  • जून उत्तरी भारत में सबसे गर्म महीना होता है। – June is the hottest month in northern india.
  • सुलेखा कॉलेज में सबसे बुद्धिमती छात्रा है। – Sulekha is the most intelligent girl in the college.
  • अभिजीत अपने सभी भाइयों से अधिक आकर्षक है। – Abhijeet is the most attractive to all his brothers.
  • मार्च उत्तरी भारत में सबसे सुहावना महीना होता है। – March is the most pleasant month in northern india.
  • सिमरन विद्यालय में सबसे अच्छी नृत्यांगना है। – Simran is the best dancer in the school.

इन सभी Degrees के अतिरिक्त एक अन्य degree और प्रचलन में है

जिसको latin Comparatives के रूप में प्रयोग किया जाता है।

* EXERCISE – 51.3

1. राम कक्षा का सबसे होनहार बालक है। 2. सूखे मेवे सबसे अधिक फायदेमंद हैं। 3. यह किताब सभी किताबो से सबसे अधिक कीमती है। 4. राधिका अपनी सभी बहनों से अधिक आकर्षक है। 5. रमेश अपनी टीम का सबसे अच्छा खिलाड़ी है। 6. मेरा घोडा अन्य सभी घोड़ों से सबसे अधिक तेज दौड़ता है। 7. रामचरितमानस सबसे अधिक पवित्र ग्रन्थ है।