Use of Do/Does in Hindi, Sentence, Rules and Examples

Do और Does प्राथमिक सहायक क्रिया (Primary Auxiliary Verbs) तथा मुख्य क्रिया (Main Verbs) हैं। इनका प्रयोग Present Indefinite Tense के Affirmative, Negative तथा Interrogative Sentences में होता है।

Do और Does का प्रयोग affirmative sentences में main verb की तरह होता है। जबकि Negative और Interrogative sentence में Helping Verb के रूप में होता हैं.

मुख्यतः Do/Does का प्रयोग Present Indefinite Tense के Negative and Interrogative sentence में ही किया जाता हैं या करना जरूरी होता हैं| जिससे यह पता चलता हैं कि यह Present Indefinite Tense के Negative और Interrogative के वाक्य (Sentence) हैं|

1. Do/Does Use in Affirmative Sentences

Do और Does का प्रयोग Present Indefinite Tense के affirmative sentences में main verb की तरह होता है। दूसरे शब्दों में कहे Affirmative Sentence में Do/ Does का प्रयोग किसी काम को करने के लिए किया जाता हैं जो कि Main Verb होती हैं न की helping verb के रूप में…

जैसे :-

  • अपना होमवर्क करो।
    Do your homework.

* Rules

  • Do और Does का प्रयोग affirmative sentences में main verb की तरह होता है।
  • Subject+ do/does + object + other words
  • Does का प्रयोग Singular Subjects (Ram) or Singular Person (He, She, It) के साथ किया जाता है।
  • Do का प्रयोग Plural Subjects (Ram and Shyam) or Plural Person (I ,We, You, They) के साथ किया जाता है।

* Examples

  1. अपना होमवर्क करो।
    Do your homework.

  2. वह अपना काम करता है।
    He does his work.

  3. तुम अपना काम करते हो।
    You do your work.

  4. राघव यह बार बार करता है।
    Raghav does it again and again.

2. Do/Does use in Negative Sentences

* Rules

  • Do/Does का प्रयोग Present Indefinite Tense के Negative Sentence में किया जाता हैं|

  • Negative Sentences में Do और Does का प्रयोग helping verb की तरह होता है।

  • Sub + Do/Does Not + Verb 1st form + object.

  • Does का प्रयोग Singular Subjects (He, She, It, Ram) के साथ किया जाता है। Do का प्रयोग Plural Subjects (I ,We, You, They) के साथ किया जाता है।

  • Negative वाक्यों में क्रिया की 1st Form का प्रयोग किया जाता है। और क्रिया में s/es नहीं जोड़ा जाता है।

  • ‘कभी नहीं’ के लिए Never का प्रयोग किया जाता है। जब Never का प्रयोग करते हैं तब Do/Does not का प्रयोग नहीं करते हैं।
IDO NOT
WEDO NOT
THEYDO NOT
YOUDO NOT
Ram and ShyamDO NOT
HEDOES NOT
SheDOES NOT
ITDOES NOT
RamDOES NOT

* Examples

  1. राघव अपने गाँव नहीं जाता है।
    Raghav does not go to his village

  2. मैं छाते का उपयोग नहीं करता हूं।
    I do not use an umbrella

  3. वह मेरी घड़ी के मरम्मत नहीं करता है।
    He does not repair my watch.

  4. वे अपना पाठ याद नहीं करते हैं।
    They do not learn their lessons.

  5. वे नाटक में भाग नहीं लेते हैं।
    They do not take part in the Drama.

* Exercise

  1. खिलाड़ी प्रत्येक रविवार को सुबह छः बजे खेलने नहीं जाते हैं। 2. मेरी माता जी छः घन्टे से ज्यादा नहीं सोती हैं। 3. सभी भारतीय क्रिसमस डे नहीं मनाते हैं। 4. केशव मोटरसाइकिल चलाना नहीं जानता है। 5. राम अंग्रेज़ी नहीं बोल सकता है।

3. Do/Does Use in Interrogative Sentences

* Rules

  • Do/Does का प्रयोग Present Indefinite Tense के Interrogative Sentence में किया जाता हैं|

  • Interrogative Sentences में Do और Does का प्रयोग helping verb की तरह होता है।

  • Do/Does + Sub + Verb 1st form + Object

  • Do/Does को सर्वप्रथम फिर Subject, फिर Verb 1st form, फिर Object को लिखते हैं।

  • Does का प्रयोग Singular Subjects (He, She, It, Ram) के साथ किया जाता है। Do का प्रयोग Plural Subjects (I ,We, You, They) के साथ किया जाता है।

  • यदि Subject Singular है तो Does पहले लेते हैं और यदि Subject Plural है Do को पहले लिखते हैं।

  • जब Interrogative वाक्य negative भी हो तब सर्वप्रथम do/does, फिर subject, फिर not , फिर verb, फिर object को लिखा जाता है।

  • Do/does + sub + not + verb 1st form + object

* Examples

  1. क्या होनहार बालक सदैव कक्षा में प्रथम आते हैं?
    Do promising children Always come first in the class?

  2. क्या कमला एक मधुर गीत गाती है?
    Does Kamla sing a sweet song?

  3. क्या राघव को अंग्रेज़ी बोलनी आती है?
    Does Raghav know how to speak English?

  4. क्या तुम रात्रि को नो बजे सोते हो?
    Do you go to bed at nine in the night?

  5. क्या राधा प्रतिदिन विद्यालय नहीं जाती है?
    Does Radha not go to school daily?