Use of LET in Sentences in Hindi

Let Meaning :- Let का meaning होता है– करने देना (To Allow/Permit). Let का प्रयोग अनुमति देने (To Allow) या अनुमति लेने (Permit) के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग Imperative Sentences में मुख्य क्रिया के रूप में किया जाता है।

Let एक Verb है, इसकी तीनों forms समान होती हैं– Let – Let – Let 

योगेश मुझे खेलने देता है।” यहाँ पर योगेश Subject है पर वो खुद खेलने का काम नहीं कर रहा बल्कि मुझे खेलने दे रहा है। याने की मुझे खेलने की अनुमति दे ( Allow/Permit) रहा हैं अथवा काम “करने दे” रहा हैं. “करने देना” भी खुद में एक क्रिया(Verb) है और इस क्रिया को  ‘Let’ कहते हैं।

  • योगेश मुझे खेलने देता है।
    Yogesh, lets me play

Let/Lets Use Rules :- “करने देना”/Let एक क्रिया (Verb) है| Present Indefinite Tense में Subject यदि Singular Subjects (He/She/It/Ram….) हैं तो क्रिया (verb) के साथ में s/es जोड़ा जाता है।

  • राम मुझे सोने देता है।  (यहाँ पर प्रमुख क्रिया सोना नहीं बल्कि करने देना है।)
    Ram lets me sleep.
    Subject:   राम (Ram), Singular Subject हैं
    Verb:      करने देना (Let)
    Tense:     Present Indefinite (Rule: Sub + Verb 1st + (s, es) + obj.)

  • हमने राम को अन्दर आने दिया। —> हमने (We), Plural Subject हैं
    We let Ram come in.


EXERCISE

  1. मुझे जाने दो |
    Let me go.

  2. राम को पढने दो
    Let ram read.

  3. उसे सोने दो
    Let him sleep.

  4. मुझे नहाने दो |
    Let me bath.

  5. राम ने हमें जाने दिया।
    Ram let us go.

  6. हमने राम को अन्दर आने दिया।
    We let Ram come in.

  7. दीपक को अपना समय मत बर्बाद करने दो
    Don’t let Deepak waste your time

  8. गाय को खेत में मत घुसने दो।
    Don’t let the cow enter the field.

  9. मेरे पिताजी ने 18 साल की उम्र से पहले मुझे कार नहीं चलाने दी।
    My dad didn’t let me drive the car before I turned 18.

  10. हमें उसे ये काम करने देना चाहिए।
    We should let him do this work.

Exercise :-

1. मुझे खाने दो। 2. राम को अपना कार्य स्वयं करने दो। 3. शुभम को खेलने दो। 4. मुझे सोने दो। 5. राम को अपनी मनमानी करने दो। 6. अब हमें जाने दो। 7. मुझे अपना कार्य करने दो। 8. आग मत बुझाने दो। 9. बच्चों को दूध पीने दो। 10. उसको लिखने दो। 11. उसको टेलीविजन देखने दो। 12. गाय को खेत में मत घुसने दो। 13. उसको नहाने दो। 14. उस मरीज को सोने दो। 15. दीपक को अपना समय मत बर्बाद करने दो।

* Exercise :-

1. माताजी को भगवत गीता पढ़ने दो। 2. पिताजी को दफ्तर जाने दो। 3. कुत्ते को भौंकने दो। 4. उसको घुमने दो। 5. तुषीत को अपने दुश्मन का मुकाबला करने दो। 6. बच्चे को सिनेमा देखने जाने दो। 7. उसे पुष्प मत तोड़ने दो। 8. अनुराधा को वैष्णोदेवी जाने दो। 9. बंटी को पतंग उड़ाने दो। 10. योगेश को क्रिकेट खेलने दो। 11. उसको अपनी बात भी कहने दो। 12. उसे मंदिर जाने दो। 13. उसे छत पर मत टहलने दो। 14. बिल्ली को घर में मत घुसने दो। 15. बच्चें को गर्म पानी मत छूने दो।

1 Comment

  • Suraj Kumar November 19, 2023

    This is great platform for English study to tha children

Comments are closed.