Use of “MUST” in Hindi with Sentences

Must का प्रयोग Modal Auxiliary Verb के रूप में वाक्यों में अनिवार्यता (Compulsion), बाध्यता/दबाव (Compulsion), मजबूत संभावना (Strong Possibility), कर्तव्य (Duty), दृढ़ संकल्प (Firm determination), निश्चितता (Certainty), आवश्यकता (Necessity), आदेश (Order) या निर्देश (Command) के भाव को व्यक्त करने के लिए करते हैं, तथा इन वाक्यों के अंत में चाहिए, जरूर चाहिए, जाना चाहिए, करना चाहिए, होगा, अवश्य होगा, जरूर होगा जैसे शब्द आते हैं।

Use of Must Examples :-

  1. उसे वहाँ अवश्य जाना चाहिए।
    He must go to there.

  2. उनको अपने देश से प्यार करना चाहिए।
    They must love their country.

  3. तुम्हें उस बैठक में अवश्य जाना चाहिए।
    You must go to that meeting.

  4. वे अवश्य ही चालीस वर्ष का होगा।
    They must be of 40 years.

  5. तुम्हें नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए।
    You must take the medicine regularly.

  6. तुम्हें धूप में नहीं खेलना चाहिए।
    You must not play in the sunlight.

  7. हमें अपनी मातृभूमि से प्यार करना चाहिए।
    We must love to our motherland.

  8. उसे वहाँ अवश्य जाना चाहिए।
    He must go to there.

Difference in “Must” and “Should” use :-

Should और Must में थोडा ही अंतर है। Should का प्रयोग साधारण बोलचाल में उपदेश, सलाह देने के लिए किया जाता है जबकि must का प्रयोग किसी कार्य को करने के लिए जोरदार सलाह, उपदेश या कर्तब्य का बोध कराने के लिए किया जाता है।

  • Must = अवश्य चाहिए (ज़ोरदार सलाह) 
  • Should = चाहिए  (साधारण सलाह)
  • Ought To = चाहिए, (नैतिक सलाह)

Must का प्रयोग Present Time एवं Future Time दोनों प्रकार के Actions हेतु किया जा सकता है। Must का कोई tense नहीं होता है।
Reported speech में Direct से Indirect में परिवर्तन करते समय कई स्थितियों में इसे ‘had to’ में भी परिवर्तित किया जाता है।

Must का प्रयोग विभिन्न प्रकार के वाक्यों के भाव में (Must use in Sentences in Hindi):-

(1) Must का प्रयोग Command, Compulsion, Order (निर्देश, बाध्यता/दबाव/अनिवार्यता, आदेश) का भाव दर्शाता है

Examples: –

  1. सैनिकों को बिना किसी प्रश्न के आदेशों का पालन करना चाहिए |
    Soldiers must obey orders without any question.

  2. सभी लड़कियों को समारोह में अवश्य भाग लेना चाहिए
    All the girls must attend the function.

  3. आपको वैसा ही करना होगा जैसा आपसे कहा गया है
    You must do as you are told.

(2) Must से Duty, Moral Duty/Obligation (कर्तव्य, नैतिक कर्तव्य) भी व्यक्त होता है। जिन्हें किसी व्यक्ति द्वारा करना आवश्यक है।

Examples :-

  1. उनको अपने देश से प्यार करना चाहिए।
    They must love their country.

  2. किसी को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए
    One must do one’s duty.

  3. राजा को अपनी प्रजा की सहायता करनी चाहिए।
    The king must help his people.

  4. हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए
    We must respect our elders.

  5. आपको अपने जरूरतमंद दोस्तों की मदद करनी चाहिए
    You must help your friends in need.

(3) Must से Necessity, Urgency, Circumstantial Compulsion ( जरूरत, आवश्यकता, परिस्थिति दबाव) भी व्यक्त करता है।

Examples :-

  1. मुझे अब निकलना होगा अन्यथा मेरी ट्रेन छूट सकती है
    I must leave now otherwise I may miss the train.

  2. सुबह 9 बजे बिजली काट दी जाएगी। इसलिए मुझे अपना काम पहले पूरा करना होगा
    The electricity will be cut off at 9 A.M. so I must complete my work before.

(4) Must से Strong Probability/Likelihood भी व्यक्त किया जाता है।

Examples :-

  1. वह अब अस्सी की हो गयी होगी
    She must be eighty now.

  2. वे अब तक नहीं आये हैं. उन्होंने गलत मोड़ ले लिया होगा.
    They have not arrived so far. They must have taken a wrong turning.

(5) जब प्रश्न must से शुरू किया जाता है एवं उसका Answer यदि affirmative में हो तो must का प्रयोग किया जाता है लेकिन यदि Answer, Negative में दिया जाये तो Needn’t का प्रयोग करना चाहिए।

Examples :-

(a) Must I attend the meeting?

Yes, you must.
No, you needn’t

(b) Must I raise the issue in the board meeting?.

Yes, you must.
No. you need not.

(7) Must का perfect tense में प्रयोग भूतकाल में किसी कार्य के होने की प्रबल सम्भावना को व्यक्त करता है।

(a) He must have passed the test in first attempt.

(b) They must have reached there in time.

यदि वाक्य Negative हो तब Must not या Mustn’t का प्रयोग किया जाता है।

* Exercise :-

1. अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए। 2. तुम्हें उस बैठक में अवश्य जाना चाहिए। 3. हमें अपनी मातृभूमि से प्रेम करना चाहिए। 4. हमें अपने देश की सेवा करनी चाहिए। 5. हमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। 6. इस वर्ष तुम्हें कठिन परिश्रम अवश्य करना चाहिए। 7. हमें परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। 8. हमें बड़ों का आदर करना चाहिए। 9. तुम्हें प्रतिदिन दूध अवश्य पीना चाहिए। 10. हमें निर्धनों की सेवा करनी चाहिए। 11. हमें गरीबो का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। 12. हमें यात्रा करते समय अपने समान की देख-रेख स्वयं करनी चाहिए। 13. तुम्हारे पास परीक्षा में चार पैन अवश्य होने चाहिए। 14. तुम्हारे पास वर्षा से बचने के लिए छाता अवश्य होना चाहिए। 15. हमें बस के पीछे नहीं दौड़ना चाहिए।

* Exercise :-

1. हम उनको मैच में पराजित करेंगे। 2. वो खिलाड़ी तुम्हें पराजित करने के लिए तत्पर रहेंगे। 3. तुम्हें अभी अवश्य जाना चाहिए। 4. सैनिको को अपने नायक के आदेशों को अवश्य मानना चाहिए। 5. वे अवश्य ही चालीस वर्ष का होगा। 6. वे अवश्य ही एक धनी व्यक्ति होंगे। 7. तुम्हें इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए। 8. छात्र को बिना अनुमति के कक्षा से बाहर नहीं जाना चाहिए। 9. हमें बड़ों की शिक्षा माननी चाहिए। 10. अध्यापक की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए। 11. तुम्हें उससे मिलने अवश्य जाना चाहिए। 12. वह एक धनी व्यक्ति नहीं होगा। 13. बच्चों को बिना अनुमति के कहीं नहीं जाना चाहिए। 14. तुम्हें इस प्रकार के शब्द नहीं प्रयोग करने चाहिए। 15. तुम्हें बिना हैलमेट के मोटर गाड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।