Use of “OUGHT TO” in Hindi with Sentences

IDENTIFICATION : ऐसे वाक्य जिनको पढ़ने से मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duty), नैतिक कर्त्तव्य (Moral Duty) और दायित्व या सामाजिक वाध्यता (Social Obligation) आदि का भाव प्रकट होता हो तब “Ought To” का प्रयोग किया जाता है।

* Ought To का Meaning ‘चाहिए’, “होना चाहिए” या “बनना चाहिए” होता है।

Ought के साथ To जरुर लगाया जाता है।

Use of “Ought To” and Rules in Hindi :-

“Ought To” एक Modals Verb है लेकिन यह कार्य दोनों Verb का करता है.  “Ought To” का प्रयोग मुख्य क्रिया (Main Verb) की सहायता करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जो मुख्य क्रिया का वर्णन करता है. 

  1. Subject + ought + to + be + other words.

  2. वाक्य में क्रिया का अभाव होना चाहिए।

  3. “Ought To” का प्रयोग मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duty), नैतिक कर्त्तव्य (Moral Duty) और दायित्व या सामाजिक वाध्यता (Social Obligation) आदि का भाव व्यक्त करने के लिए किया जाता है. हमें कोई कानून बाध्य करने के लिया नहीं कहता, बल्कि ये तो हमारा नैतिक कर्तव्य है. ऐसे भावों को व्यक्त करने के लिए “Ought To” का प्रयोग किया जाता है.
  4. Difference in Ought To and Should use….
  • Ought To = चाहिए, (नैतिक सलाह)
  • Should = चाहिए  (साधारण सलाह)
  • Must = अवश्य चाहिए (ज़ोरदार सलाह) 

“Ought To” Examples and Sentences:-

  1. तुम्हें एक अच्छा विद्यार्थी बनना चाहिए।
    You ought to be a good student.

  2. हमें किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।
    We ought not to cheat any one.

  3. तुम्हारे पास ड्राविंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
    You ought to have driving certificate.

  4. तुम्हे काम पूरा करना चाहिए था.
    You ought to have completed the work.

  5. तुम्हें अपनी शिक्षक का सम्मान करना चाहिए।
    You ought to respect your teacher.

  6. हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
    We ought to help the poor.

  7. तुम्हे कानून के नियमों को नही तोड़ना चाहिए.
    You ought not break the government laws.

  8. तुम्हें अपने माता-पिता की सहायता करनी चाहिए।
    You ought to be help your parents.

  9. तुम्हें बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए।
    You ought to be leave bad habits.

  10. उसे क्यों अपने माँ की सेवा करनी चाहिए?
    Why ought he serve his mother?

  11. तुम्हे झूठ नहीं बोलना चाहिए।
    You ought not to tell a lie.

Exercise :-

1. तुम्हें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। 2. हमें गरीबो की सहायता करनी चाहिए। 3. विद्यार्थियों को सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए। 4. तुम्हें सूर्यास्त से पहले घर पहुँचना चाहिए। 5. हमें प्रतिदिन ईश्वर की अराधना करनी चाहिए। 6. हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए। 7. हमें अपने गुरुजनों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। 8. हमें गाँव वालों से भी सम्बन्ध रखने चाहिए। 9. तुम्हें अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। 10. तुम्हें बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। 11. प्रत्येक दुकानदार को अपना हिसाब-किताब भली-भांति रखना चाहिए। 12. हमें बड़ों का कहना मानना चाहिए। 13. हमें कभी किसी को बुरा नहीं कहना चाहिए। 14. छोटे बच्चों से प्रेम पूर्वक बात करनी चाहिए। 15. किताबो पर जिल्द चढ़ाकर रखनी चाहिए।

Exercise :-

1. हमें अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए। 2. हमें बात करते हुए दो व्यक्तियों के बीच में कभी नहीं बोलना चाहिए। 3. हमें अपने भाई-बंधुओं की आज्ञा के अनुसार कार्य करना चाहिए। 4. हमें अपना कर्तव्य मन से निभाना चाहिए। 5. तुम्हें बरेली चले जाना चाहिए। 6. तुम्हें यह पुस्तक पहले ही खरीद लेनी चाहिए थी। 7. हमें अपने मित्रो को कभी धोखा नहीं देना चाहिए। 8. चलती गाड़ी के पीछे कभी नहीं दौड़ना चाहिए। 9. हमें सड़क के नियमों का पालन भली-भांति करना चाहिए। 10. तुम्हें अपनी बुआजी का कहना मानना चाहिए। 11. तुम्हें बुरे लोगों की संगति छोड़ देनी चाहिए। 12. प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना चाहिए। 13. हमें निर्धनों की सेवा करनी चाहिए। 14. अधिक रात्रि में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 15. हमें माता-पिता जी से भी उनका दुःख दर्द पूछना चाहिए।