Use of “USED TO” in Sentence in Hindi

★ IDENTIFICATION :- जब वाक्य को पढ़ने से कर्ता की आदत का कुछ ऐसा भाव प्रकट हो जैसे:

* उसकी भूतकाल में कोई आदत थी और वर्तमान में खत्म हो गयी है तब ऐसे वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते समय “used to” प्रयोग किया जाता है।

आजकल “used to” के स्थान पर would का प्रयोग भी किया जाता है क्योंकि would भी किसी आदत सम्बन्धी बातों को प्रकट करता है।

EXAMPLES

1. मेरी दादी कहानियां सुनाया करती थी | – My grand mother used to tell stories.

2. राम प्रतिदिन दौड़ने जाया करता था | – Ram used to go for running daily.

3. सुनील प्रत्येक रविवार को तैराकी करने जाया करता था | -Sunil used to go for swimming on every Sunday.

4. बचपन में आभा मिटटी खाया करती थी। – Abha used to eat sand in childhood.

* EXERCISE 42.1

1. जब में छोटा था तब में मिट्टी खाया करता था। 2. मेरे अध्यापक पहला प्रश्न मुझसे ही पूछा करते थे। 3. राम का भाई श्याम को बहुत तंग करता था। 4. मेरे पिताजी पहले सरकारी दफ्तर जाया करते थे। 5. हम पहले गाँव में रहा करते थे। 6. मेरी माताजी मुझे कहानी सुनाया करती थी। 7. राम का भाई सातवीं कक्षा में बहुत सुन्दर लेख लिखा करता था। 8. श्याम के पिताजी प्रत्येक वर्ष हरिद्वार में भण्डारा करने जाया करते थे। 9. बहुत समय पहले यहाँ अकबर शासन किया करता था। 10. अंश बचपन में पतंग उड़ाया करता था। 11. भगवान श्री कृष्ण बचपन में माखन चुराकर खाया करते थे। 12. क्या तुम्हारा भाई पहले दिल्ली में कार्य करता था? 13. जुबेर कक्षा चार में बहुत अच्छी चित्रकारी किया करता था। 14. क्या तुम पहले बहुत चाय पिया करते थे? 15. जब में युवा था तो प्रत्येक फिल्म सिनेमा में देखता था।

EXERCISE 42.2

1. राधिका पहले बहुत अच्छी कविताएँ लिखा करती थी। 2. नरेन्द्र मोदी जी बचपन में बहुत कठिनाई में गुजारा किया करते थे। 3. मैं अपने समय में महंगे पैन से लिखना पसन्द करता था। 4. राघव बचपन में दूध की मलाई चुरा कर खाया करता था। 5. हम बचपन में बहुत खेला करते थे। 6. मेरे पिताजी बहुत से उपन्यास पढ़ा करते थे। 7. जब में छोटा था, तब बहुत टाफियां खाया करता था। 8. मैं पतंग उड़ाया करता था। 9. राम के पिताजी चाय बेचा करते थे। 10. हम बचपन में स्कूल से आते समय बर्फ का गोला खाया करते थे। 11. राम पहले अपने दोष अपने मित्रों पर थोपा करता था। 12. मेरी माताजी कथा सुनने जाया करती थीं। 13. पहले हमारे महानगर में प्रतिवर्ष कपिल देव आया करते थे। 14. इस मन्दिर में कुछ वर्षो पूर्व विशाल भण्डारा हुआ करता था। 15. बहुत समय हुआ राधव बच्चों को पढ़ाया करता था।