Use Of ‘WOULD’ AND ‘SHOULD’ in Hindi

IDENTIFICATION : -ऐसे वाक्य जिनको पढ़ने से निम्नलिखित भाव प्रकट होता हो तब इस प्रकार के वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद should / would का प्रयोग करके किया जाता है। जैसे:

  1. कर्तव्य – Duty
  2. नैतिक दायित्व – Moral obligation
  3. परामर्श – Advice
  4. अनुमान – Guess
  5. सम्भावना – Probability
  6. सतर्कता – Caution
  7. उद्देश्य – Purpose
  8. सुझाव – Suggestion
  9. दृढ़ निश्चय – Firm determination

Would का प्रयोग आदत सम्बन्धी या विशिष्ट गतिविधि, विनम्र निवेदन, अवास्तविक स्थिति के लिए किया जाता है। Should / would का प्रयोग ‘चाहिए’ के अर्थ में किया जाता है।

EXAMPLES

1. हमें इश्वर की पूजा करनी चाहिए। – We should worship of god.

2. प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता -पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। – Everyone should obey his parents.

3. उसे एक साइकिल खरीद लेनी चाहिए। – He should purchase a cycle.

4. कभी कभी हमारी माताजी हमें खाना नहीं देती थीं। – Sometimes our mother would not give us food.

5. क्या आप मेरे साथ एक कप चाय पीना पसंद करोगे। Would you like to have a cup of tea with me.

* EXERCISE NO – 36.1

1. तुम्हें समय से विद्यालय जाना चाहिए। 2. तुम्हें स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। 3. प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन नहाना चाहिए। 4. बस के पीछे कभी नहीं दौड़ना चाहिए। 5. हमें कभी बड़ों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। 6. हमें कभी चोरी नहीं करनी चाहिए। 7. हमें परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। 8. तुम्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयार होना चाहिए। 9. हमें कभी सड़क पर नहीं थूकना चाहिए। 10. हमें प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।

EXERCISE NO – 36.2

1. तुम्हें राम से ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। 2. प्रातः सुबह उठकर तुम्हें ईश्वर की प्रार्थना करनी चाहिए। 3. हमें गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। 4. हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए। 5. संभलकर चलो कहीं ऐसा न हो कि जाओ। 6. हमें प्रतिदिन भ्रमण के लिए जाना चाहिए। 7. हमें गरीबों की निन्दा नहीं करनी चाहिए। 8. किसी की कोई भी चीज बिना पूछे नहीं छूनी चाहिए। 9. तुम्हें प्रतिदिन अपना पाठ याद करना चाहिए। 10. तुम्हें राम को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। तुम गिर

MISCELLANEOUS EXERCISE

1. हमें कभी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। 2. छोटे बच्चों से हमेशा प्रेम पूर्वक बात करनी चाहिए। 3. प्रत्येक बालक को प्रतिदिन दांत मांजने चाहिए। 4. हमें अजनबियों से बात नहीं करनी चाहिए। 5. अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना चाहिए। 6. विद्यार्थी को कभी सुख की आशा नहीं करनी चाहिए। 7. प्रत्येक बच्चें को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। 8. अधिक रात में तुम्हें बाहर नहीं घूमना चाहिए। 9. तुम्हें राम की बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। 10. प्रत्येक सप्ताह के बाद अपने नाखून जरुर काटने चाहिए।